Chaitra Navratri 2020: मां दुर्गा की अराधना के नौ दिन आने वाले हैं। चैत्र नवरात्र हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होते हैं और इसी दिन से हिंदुओं का नव वर्ष भी प्रारंभ हो जाता है। इस बार तिथि का क्षय नहीं होने के कारण देवी के भक्तों को पूरे नौ दिन मिलेंगे पूजा अर्चना करने के लिए। मान्यता है कि नवरात्र में मां अपने भक्तों पर विशेष कृपा बनाती है और जो भक्त उनकी सच्चे मन से अराधना करता है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। जानिए नवरात्र के नौ दिन सभी राशि वालोंं के लिए कैसे रहने वाले हैं…
मेष: इस राशि के जातकों को नवरात्रि में करियर को लेकर बड़ी सफलता हासिल होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी। बेरोजगार जातकों को मां की कृपा से नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
वृष: ये नवरात्रि आपके लिए काफी शुभ रहेंगी। विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यों में आ रही अड़चन दूर होने लगेंगी। बिगड़े काम बनेंगे। दुश्मनों से सतर्क रहें।
मिथुन: आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। पैसा आएगा तो सही लेकिन आप बेवजह की चीजों पर इसे खर्च भी कर देंगे। किसी जरूरी कार्य में लव पार्टनर का साथ मिलेगा।
कर्क: आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। नहीं तो आपके संबंध किसी करीबी व्यक्ति से खराब हो सकते हैं। अगर किसी काम का प्रारंभ करना चाहते हैं तो समय शुभ रहेगा।
सिंह: दुश्मनों से सतर्क रहना होगा। साझेदारी के काम में मुनाफा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति के आसार हैं। मां की कृपा से दांपत्य जीवन में खुशहाली आयेगी।
कन्या: मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। घर में धार्मिक माहौल बना रहेगा। बीमार व्यक्तियों की सेहत में सुधार की संभावना है।
तुला: अगर किसी नये काम का प्रारंभ करना चाहते हैं तो इसके लिए तीसरा नवरात्र शुभ रहेगा। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। किसी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: पिछले समय से आप जिस काम को लेकर परेशान थे नवरात्र में मां की कृपा से आपका वो काम पूरा होगा। करियर में जबरदस्त सफलता देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
धनु: किसी लंबी बीमारी से राहत मिलेगी। लेकिन अपने खान-पान के साथ जरा भी लापवाही न बरतें। दान पुण्य के काम में ज्यादा मन लगेगा। लंबी यात्रा पर धन अधिक खर्च हो सकता है।
मकर: आपके लिए नवरात्र के नौ दिन काफी शुभ रहने के आसार हैं। आप संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। विदेश में नौकरी मिल सकती है। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। छोटे भाई-बहनों की तरक्की होगी।
कुभ: कार्यस्थल पर आपको अपने हर काम को सावधानी से करना होगा। दुश्मन आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। बॉस के द्वारा दिया गया हर काम अच्छे से पूरा करें। इससे आपको करियर में तरक्की मिलेगी।
मीन: नौकरी करने वालो का प्रमोशन हो सकता है। पैसा कमाने के अन्य मार्ग खुलेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
