Shukra Uday 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दैत्यों के गुरु शुक्र को धन, समृद्धि, सुख-समृद्धि, सौंदर्य, ऐशो-आराम, प्रेम-आकर्षण आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में जरा सा बदलाव 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से असर अवश्य डालता है। बता दें कि शुक्र इस समयमीन राशि में विराजमान है और लग 17 मार्च को इसी राशि में अंत हो जाएंगे। लेकिन शुक्र 23 मार्च को सुबह 5 बजकर 49 मिनट पर उदित हो जाएंगे। करीब 4 दिनों तक अस्त रहने के बाद चैत्र नवरात्रि से पहले शुक्र के उदित होने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के उदित होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ….

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

वृषभ राशि के जातकों के लिए  शुक्र का उदित होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के में शुक्र ग्याहरवें भाव में उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही अगर बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में लेना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। करियर की बात करें, तो नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होगी, जिससे कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापारियों को भी कोई बड़ा ऑर्डर या फिर डील मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पर भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही पैसों की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। स्वास्थ्य का स्तर भी अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के तीसरे भाव में शुक्र उदित होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अत्यधिक लाभ मिल सकता है। आपकी बौद्धिक क्षमता में तेजी से वृद्धि होगी। इसके साथ ही आत्म विश्वास भी बढ़ेगा। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में भी कई अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। आपको काफी बड़ा मुनाफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके अच्छे संबंध बनेंगे और रिश्तों में सुख-शांति बनी रहेगी। 

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदित होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कुंभ राशि के शुक्र चौथे और नौवें भाव के स्‍वामी होकर दूसरे भाव में उदित होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। इसके साथ ही पैसों की बचत करने में भी कामयाब हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। बिजनेस के क्षेत्र में आपको काफी मुनाफा मिल सकता है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

मार्च माह में कई ग्रह और नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस माह शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा बीतेगा मार्च माह। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक