Chaitra Amavasya 2025 Date: हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन बहुत खास माना जाता है। इस दिन गंगा या किसी अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करने का भी विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही, इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करने और दान-पुण्य करने से इसका कई गुना फल मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र माह की अमावस्या तिथि कब है। साथ ही जानिए इसका शुभ मुहूर्त, महत्व और मंत्र के बारे में।

चैत्र अमावस्या कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र अमावस्या 29 मार्च 2025, शनिवार को पड़ रही है। इसे दर्श अमावस्या भी कहते हैं। खास बात ये है कि इस बार अमावस्या शनिवार को आ रही है और शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन शनि देव की पूजा करने से उनकी कृपा मिलती है और शनि दोष, साढ़े साती जैसी परेशानियों से राहत मिलती है।

चैत्र अमावस्या 2025 स्नान-दान मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 28 मार्च की शाम 7:55 बजे से शुरू होगी और 29 मार्च को शाम 4:27 बजे तक चलेगी। वहीं, चैत्र अमावस्या के दिन स्नान-दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:42 बजे से 5:28 बजे तक है। इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:01 बजे से 12:51 बजे तक है।

चैत्र अमावस्या का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्नान-दान करने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन पितरों का तर्पण, पिंडदान आदि करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। इस बार चैत्र अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है, ऐसे में इस दिन शनिदेव की पूजा जरूर करें। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि देवता प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।

चैत्र अमावस्या के दिन करें इन मंत्रों का जाप

ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम।।
ॐ पितृ देवतायै नम:
ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृो प्रचोदयात्।।
ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात् ।।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक