Career/Love Horoscope Today 12 April 2020: मेष लव और करियर लाइफ: करियर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी काम में मनचाही सफलता हासिल करेंगे। नौकरी में धन लाभ होने के भी आसार हैं। तो वहीं लव लाइफ में तनाव रहेंगे। प्रेमी से किसी न किसी बात को लेकर वाद विवाद होते रहेंगे। किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है।

वृष लव और करियर लाइफ: करियर की बात की जाए तो आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। जिसके मिलने से आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। विरोधि परास्त होंगे। तो वहीं लव लाइफ में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। नए बनाए गए लव रिलेशन में धोखा मिल सकता है।

कैसा रहेगा आज आपका दिन, घऱ में क्या होगा नया, जानें यहां

मिथुन लव और करियर लाइफ: आज आपकी नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। आपको जॉब के अच्छे ऑफर आने के आसार हैं। नये काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। वहीं लव लाइफ में आपको अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ खास कर सकते हैं।

इस हफ्ते आपकी ग्रहदशाएं आपके लिए कितनी अनुकूल हैं, क्या होगा लाभ हानि; देखें यहां

कर्क लव और करियर लाइफ: नौकरी वालों को आज कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जरा सी लापरवाही के कारण आपको नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहें। पार्टनर से आपको आर्थिक सहयोग मिलेगा। आप प्रेमी को लेकर भावुक हो सकते हैं।

सिंह लव और करियर लाइफ: नौकरी की तलाश में आज आपका पूरा दिन बीत सकता है। आपको बॉस से कोई नया प्रोजेक्ट मिलने के आसार हैं। लव लाइफ में शांति का माहौल रहेगा। आप बोरियत महसूस करेंगे।

कन्या लव और करियर लाइफ: आज काम का बोझ रोज से ज्यादा रहने के कारण आप परेशान होंगे। जिसमें आपको अपने लव पार्टनर का साथ मिल सकता है। शादी के शुभ योग भी बन रहे हैं।

तुला लव और करियर लाइफ: आपका मन किसी दूसरे प्रोफेशन की तरफ आकर्षित हो सकता है। लेकिन नौकरी बदलने से पहले अच्छे से विचार कर लें। लंबे समय से जो जातक लव रिलेशन में हैं वो शादी का निर्णय ले सकते हैं।

वृश्चिक लव और करियर लाइफ: करियर के लिए अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं। कार्यस्थल पर विरोधी आप पर हावी रहेंगे। जो हर पल आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं लव पार्टनर की सेहत को लेकर भी आप परेशान होंगे।

धनु लव और करियर लाइफ: नई नौकरी फिलहाल मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। किसी कारण प्रमोशन रूक सकता है। परेशान न हों धैर्य से काम लें। प्रेमी प्रेमिका के संबंधों में कड़वाहट आयेगी। बेहतर होगा आप एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें।

मकर लव और करियर लाइफ: आपको करियर में अच्छी ग्रोथ के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दुश्मन हर पल आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन आप अपने प्रयासों ने उन्हें नाकाम कर देंगे। प्रेम संबंधों की बात करें तो आज आपका अपने लव पार्टनर के साथ काफी अच्छा समय बीतेगा।

कुंभ लव और करियर लाइफ: करियर में आपको मनचाही सफलता हासिल होगी। सैलरी में बढ़ोतरी के भी आसार हैं। वहीं लव लाइफ के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

मीन लव और करियर लाइफ: नौकरी में आपको बॉस से डांट सुननी पड़ सकती है। आपको अपने सभी कार्यों सो सही से करने का प्रयास करना चाहिए। लव पार्टनर से आपको सहयोग मिलेगा। शादी के शुभ योग भी बन रहे हैं।