आज नवरात्रि (Navratri) का छठा दिन है। इसी के साथ आज यमुना छठ (Yamuna Chhath)भी है। 4 शुभ योग भी आज के दिन बन रहे हैं। आज सुबह से ही अमृत काल, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी रहेगा। गुरु आज अपनी राशि बदलकर (Guru Rashi Parivartan) शनि की राशि में प्रवेश कर चुका है। जहां शनि देव पहले से मौजूद हैं। जानिए गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से किन राशि वालों को करियर में मिलेगा लाभ किन्हें होगी हानि…

मेष: गुरु का राशि गोचर आपके करियर के लिए मिला जुला रहेगा। करियर में किसी न किसी कारण बाधा उत्पन्न होने के आसार हैं। आपको सफलता पाने के लिए आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृष: आज के सितारे आपके करियर के लिए अच्छे संकेत दे रहे हैं। आपको करियर में सफलता हासिल होगी। बॉस आपके कार्यों से इंप्रेस होंगे।

आज कैसा रहेगा आपका दिन, जानने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

मिथुन: आज आपको करियर में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दुश्मन आपके कार्यों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। इसलिए सतर्क रहें।

कर्क: आज आप अपने करियर को लेकर दुविधा में फंस सकते हैं। कुछ और काम करने की तरफ मन आकर्षित होगा। नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं।

सिंह: आज आपके लिए दिन मिला जुला रहेगा। बॉस आपसे काम की रिपोर्ट मांग सकता है। इसलिए समय से पहले अपने कार्यों को पूरा कर लें।

कन्या: आज आपको बॉस की तरफ से कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपको इससे घबराने की बजाय इस काम को अच्छे से पूरा करने की जरूरत है। भविष्य में इसी प्रोजेक्ट से आपको लाभ मिलेगा।

तुला: आज काम का बोझ आप पर ज्यादा रहेगा। जिस कारण आप तनाव में रह सकते हैं। अन्य कर्मचारियों के साथ बेवजह का झगड़ा हो सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रहने के आसार हैं। नौकरी वालों को दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। नये काम की शुरुआत करने की सोच सकते हैं।

धनु: आज आप लंबे से रूके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन काम को लेकर थोड़ी भी लापरवाही न बरतें।

मकर: बिजनेस से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ सकती है। इस समय आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों पर काम का प्रेशर रहेगा।

कुंभ: नये काम की शुरुआत करने की सोचेंगे। करियर को लेकर आप नई योजनाएं बनाएंगे। ये समय है अपने प्रोफेशन को लेकर कुछ नया सीखने का।

मीन: नौकरी करने वालों को आज सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बॉस से किसी बात को लेकर विवाद होने के आसार हैं।