Career/Job Horoscope Today 27 March 2020: आज नवरात्रि (Navratri) का तीसरा दिन है। इस दिन देवी मां के चंद्रघंटा स्वरूप की अराधना की जाती है। मां आज कई राशि के जातकों पर अपनी विशेष कृपा बना रही है। करियर के लिहाज से आज का दिन मेष, सिंह और कन्या वालों के लिए काफी शुभ रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इन जातकों को करियर में सफलता हासिल होगी। भविष्य की अच्छी योजनाएं बना पायेंगे।
मेष: आज आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। नई योनाओं पर काम करेंगे। लंबे समय से अटका हुआ कोई कार्य पूरा होता दिखाई दे रहा है।
वृष: आज आप काम को लेकर तनाव की स्थिति में रहेंगे। काम का बोझ काफी ज्यादा बढ़ सकता है। सेहत भी कम साथ देती दिखाई दे रही है।
मिथुन: आपके लिए आज का दिन चुनौतियों भरा रहेगा। हर काम में सफलता हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है।
कर्क: आज आप अपने करियर को लेकर दुविधा की स्थिति में रहेंगे। कुछ नया काम शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं।
सिंह: आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। करियर में मनचाही सफलता हासिल होगी। बॉस आपके काम से इंप्रेस होंगे। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं।
कन्या: नौकरी और बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।
तुला: आपके लिए आज का दिन चुनौतियों भरा रहने वाला है। दुश्मन किसी न किसी कारण काम में परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
वृश्चिक: सीनियर्स के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। इस समय आपको करियर को लेकर धैर्य रखने की जरूरत है।
धनु: आज आप लंबे से रूके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। काम को लेकर जरा सी भी लापरवाही आपको महंगी पड़ सकती है।
मकर: नौकरी या बिजनेस करने वाले जातक आज कुछ नया करने की सोच सकते हैं। अपने करियर को एक नई दिशा देंगे। नई योजनाएं बनाएंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित
कुंभ: आपके लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने में किसी अधिकारी की सहायता लेनी पड़ सकती है। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलने के आसार हैं।
मीन: आज आपको नौकरी में सफलता मिलेगी। आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर पायेंगे।