Career/Job Horoscope Today 24 March 2020: मेष: आज का दिन नौकरी वालों के लिए शानदार साबित होगा। करियर में तरक्की मिलने के आसार हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। बॉस आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे। नये काम की शुरुआत के लिए दिन शानदार रहेगा।
वृष: नौकरी वालों को आज कार्यक्षेत्र पर संभलकर रहने की जरूरत है। जरा सी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।
Weekly Horoscope (Rashifal) 23 March to 29 March 2020: पूरे सप्ताह का राशिफल यहां जानें
मिथुन: आपके करियर के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है। विभिन्न तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खराब सेहत की वजह से काम सफर कर सकता है।
जानें कैसा रहेगा आज आपका पूरा दिन, देखें राशिफल
कर्क: आज का दिन आपके लिए मुश्किलों भरा रहने के आसार हैं। सहयोगियों की तरफ से निराशा हाथ लग सकती है। आपको अपनी समस्या का हल खुद ही निकालना पड़ेगा।
आज आपकी आर्थिक गतिविधियां कैसी रहेंगी, जानें यहां
सिंह: आपके लिए आज का दिन चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपको अपने हर कार्य को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत पड़ेगी।
पूरे दिन आपके प्रेम संबंध पर क्या कहती हैं ग्रह दशाएं, यहां समझें
कन्या: आप अपने करियर को लेकर दुविधा में फंस सकते हैं। जिसके लिए आपको जरूरत पड़ेगी किसी ज्ञानी व्यक्ति से सलाह लेने की। महिला पक्ष से आपको लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य पर क्या पड़ेगा आज ग्रहों का प्रभाव, देखें स्वास्थ्य राशिफल में
तुला: आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आप अपने हर काम को अच्छे से पूरा कर पायेंगे। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।
वृश्चिक: आपकी सेहत बिगड़ने के कारण आप अपने जरूरी कार्यों को पूरा नहीं कर पायेंगे। जिस वजह से आपको लंबे समय से किये गये प्रयासों ंमें असफलता मिल सकती है।
धनु: नई नौकरी फिलहाल मिलती नजर नहीं आ रही है। लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है। मेहनत करते रहेंगे तो उचित परिणाम अवश्य मिलेगा।
मकर: कामकाज को लेकर आज का दिन मिला जुला रहेगा। बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के आसार हैं। नौकरी वालों को नुकसान होने की संभावना है।
कुंभ: कार्यक्षेत्र में आपको बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बॉस के द्वारा दिये गये कार्यों को सावधानी से पूरा करें।
मीन: आज आप ऑफिस में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। खासकर मीडिया जगत में नौकरी कर रहे जातकों को लाभ मिलेगा।