Career/Job Horoscope Today 13 March 2020: मेष: आप मेहनत पूरी करेंगे लेकिन फिर भी आपके बॉस आपसे संतुष्ट नहीं हो पायेंगे। हो सकता है आपको अपने काम करने के तरीके में परिवर्तन करना पड़े। कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति रहेगी। बिना किसी कारण के सहयोगियों के साथ झगड़ा हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अगर आज बॉस कोई काम दें तो उसे स्वीकार करें।

Saturn Retrograde 2020: शनि होंगे वक्री, 5 राशि वालों पर शनि की रहेगी टेढ़ी नजर, इस शनिवार कर लें ये उपाय

वृष: आपके लिए आज का दिन परेशानी भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा। जिससे आपकी इमेज खराब हो सकती है। इसलिए सिर्फ अपने काम से काम रखें।

मिथुन: जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित होगा। आपको अचानक से लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों की साख में बढ़ोतरी होगी।

कर्क: आज किसी उच्च अधिकारी की सहायता से आप करियर में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी में परिवर्तन भी कर सकते हैं। अगर लंबे समय से कोई काम अधूरा है तो उसे आज पूरा कर लें।

सिंह: जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। निराश न हों जल्दी ही आपको अच्छी नौकरी मिलने के आसार हैं। प्रयास करते रहें सफलता जरूर मिलेगी।

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2020: इस महीने लगने जा रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानिए कैसा होगा इसका नजारा

कन्या: अगर आप किसी काम के परिणाम के लिए चिंतित है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। तनाव के कारण आप गलती कर सकते हैं। बॉस को किसी भी काम की रिपोर्ट देने से पहले उसे अच्छे से जांच लें।

तुला: आज आपको कार्यालय में किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलने के आसार हैं। जिसे लेकर कई चुनौतियां भी सामने आयेंगे। लेकिन अगर आप अच्छे से अपने कार्यों को पूरा कर पायेंगे तो सफलता भी जरूर मिलेगी।

वृश्चिक: आज आपको अपने कर्मचारियों को लेकर छोटी मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु: आज आपके धैर्य की परीक्षा है। कार्यस्थल पर शत्रु आपको उकसाने की पूरी कोशिश करेंगे। वो चाहेंगे कि गुस्से में आकर आप कुछ गलत कर दें। लेकिन आपको उनकी बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।

मकर: आज आपका अपने बॉस के साथ वाद विवाद हो सकता है। जिसका आपकी ग्रोथ पर बुरा असर पड़ने के आसार हैं। आज बॉस की बातों को समझने की कोशिश करें और किसी भी तरह का कोई जवाब न दें।

कुंभ: अगर आप कार्यस्थल पर किसी चीज को लेकर परेशान हैं तो इसकी चर्चा आप अपने बॉस के साथ कर सकते हैं। जिससे आप अपने कार्यों को बिना किसी टेंशन के पूरा कर पायें।

मीन: आज सफलता भरा दिन है। अगर आप अच्छे से मेहनत करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। बॉस के साथ संबंध मजबूत होंगे।