मेष: आज का दिन आपके करियर के लिए मुश्किल भरा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही के कारण कुछ गलती हो सकती है। जिससे बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। इसलिए अपने हर कार्य को सावधानी के साथ पूरा करें। काम के चलते यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन बेफजूल की यात्राओं से बचें।

वृष: कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। जिससे आपकी प्रगति होगी। नई जॉब के ऑफर आ सकते हैं। लेकिन पैसों के लालच में अच्छी कंपनी को न छोड़ें।

मिथुन: जिन जातकों को नई नौकरी की तलाश है उनके लिए ये दिन अच्छा रहने वाला है। विदेश में नौकरी करने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने वाली है।

कर्क: अगर करियर को लेकर कन्फ्यूज हैं तो बेहतर होगा अपने बड़ों से कुछ राय ले लेंं। बिना सोचे समझें नौकरी में बदलाव करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

सिंह: बॉस के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रोफेशन से संबंधित नई चीजें सीखने को मिलेंगी। जिससे आपकी तरक्की की संभवानाएं बढ़ेंगी। दुश्मनों से सतर्क रहें।

कन्या: काम से मन भटक सकता है। आज आपका मूड मस्ती में रहने वाला है। जिससे आपका काम प्रभावित होगा। इसलिए सबसे पहले अपने जरूर कार्यों को पूरा कर लें जिससे बॉस के गुस्से का शिकार न होना पड़े।

तुला: नौकरी में आज कुछ अच्छा ऑफर प्राप्त हो सकता है। हो सकता है ऑफिस की तरफ से आप विदेश जाएं। लंबे समय बाद आपको अपने करियर में बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी।

वृश्चिक: इनकम नहीं बढ़ने के कारण आप निराश हो सकते हैं। नई नौकरी की खोज में आप लग जायेंगे। जब तक अच्छी नौकरी हाथ में न आ जाए। तब तक कार्यस्थल पर अपने हर कार्यों को अच्छे से पूरा करते रहें।

धनु: आपके लिए आज का दिन सफलता भरा रह सकता है। कार्यस्थल पर आपके कार्यों की सीनियर्स प्रशंसा करेंगे। आय बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

मकर: आपको अपने दुश्मनों से सतर्क रहने की जरूरत है। बॉस के द्वारा दिया गया जरूरी काम सावधानी से पूरा करें और अपने दुश्मनों पर कड़ी नजर बनाए रखें।

कुंभ: आज आप नई दिशा में सोचेंगे। नौकरी के अलावा अलग से कुछ काम स्टार्ट करने की सोच सकते हैं। जिसमें आपको अपने परिवार वालों का साथ मिलेगा।

मीन: आज का दिन कुछ सीखने के लिए अच्छा है। अच्छी नौकरी प्राप्त करने के लिए आप अपनी स्किल्स बढ़ाएंगे।