Career/Job Horoscope Today 08 March 2020: मेष: आज आप अपने करियर को लेकर थोड़ा कन्फ्यूज हो सकते हैं। किसी अन्य प्रोफेशन की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। लेकिन भटकाव की ये स्थिति आपको आगे बढ़ने से रोक सकती है। इसलिए जो काम कर रहे हैं उसे ही मन लगाकर करेंं। सफलता अवश्य मिलेगी।
वृष: नई नौकरी की तलाश में आज आपका पूरा दिन निकल सकता है। हो सकता है कोई अच्छी जॉब आपके हाथ लग जाए। कार्यस्थल पर आज अपनी मेहनत के कारण किसी काम में सफलता प्राप्त करने वाले हैं।
मिथुन: आज का दिन नौकरी करने वालों के लिए सामान्य रहेगा। जो जातक लंबे समय से नौकरी छोड़कर घर बैठें हैं उन्हें नौकरी मिलने के आसार हैं।
कर्क: विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातक अलग से कोई नया काम शुरू करने की दिशा में सोचेंगे।
सिंह: प्राइवेट नौकरी वालों को आज कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करनी होगी। बॉस आपके कार्यों पर नजर बनाए हुए है। इसलिए बिना किसी गलती के कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें।
कन्या: नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। जिस वजह से आप परेशान रहेंगे। काम के चलते काफी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
तुला: आज आपको कार्यस्थल पर निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आप पायेंगे कि आपके दोस्त आपके दुश्मन बन गये हैं। आपकी प्रगति को देखकर लोगों के नेचर में चेंज आयेगा।
वृश्चिक: बनता हुआ कोई काम बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जिस वजह से नौकरी में परेशानी होगी। नौकरी जाने का खतरा बना हुआ है।
धनु: आज का दिन नौकरी वालों के लिए मिला जुला रहने वाला है। शरीर में आलस रहने के कारण आपसे किसी काम में गलती हो सकती है। जिससे आपका बॉस आपसे नाराज हो सकता है।
मकर: आज आप अपने करियर के बारे में सोचेंगे। इस बात पर गौर करेंगे कि कैसे आगे बढ़ा जाए। समय है पिछले समय में की गई गलतियों को सुधारने का।
कुंभ: आपके करियर के लिए आज का दिन काफी खास रहेगा। आपकी मुलाकात किसी ऐसे इंसान के साथ हो सकती है। जो आपको प्रगति की राह पर ले जा सकता है।
मीन: करियर के लिहाज से आज का दिन उत्तम है। नई नौकरी की तलाश आज पूरी होगी। आने वाले समय के लिए आप अच्छी योजनाएं बना पायेंगे।
