Career/Job Horoscope Today 07 March 2020: मेष: आज का दिन आपके करियर को नई उड़ान देगा। किसी कार्य में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। छोटी मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नई नौकरी के इच्छुक जातकों को भी आज अच्छी जॉब मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। लेकिन ऑफिस में कोई भी काम सावधानी के साथ करें।
वृष: आपके लिए आज का दिन चुनौतियों भरा रहेगा। बॉस कोई बड़ा काम आपको दे सकते हैं। लेकिन अगर इस काम को सावधानी के साथ करेंगे तो इससे आपको बड़ी सफलता भी प्राप्त हो सकती है।
मिथुन: बेरोजगार लोगों को नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों का बॉस के साथ झगड़ा हो सकता है।
कर्क: आज आपको अपने दुश्मनों से सतर्क रहने की जरूरत है। शत्रु आपके बनते हुए काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
सिंह: करियर को लेकर कन्फ्यूज रहेंगे। जिसके लिए आप किसी खास की सलाह भी ले सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
कन्या: इस राशि के जातकों को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। काम का बोझ बढ़ने की वजह से बॉस से झगड़ा हो सकता है। जिस वजह से आपकी नौकरी तक जाने का खतरा रहेगा। इसलिए शांत मन से अपने हर काम को पूरा करने की कोशिश करें।
तुला: अगर आप कार्यस्थल पर किसी चीज की वजह से परेशान हैं तो इसकी चर्चा अपने बॉस से करें। बात करने से ही किसी भी समस्या का हल निकल सकता है।
वृश्चिक: नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। सहयोगियों का कार्यस्थल पर साथ मिलेगा। आपको किसी उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है।
धनु: अगर विदेश में नौकरी के लिए कोशिश कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। जो लोग कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर परेशान हैं वो किसी की बातों में आकर जॉब न छोड़ें।
मकर: आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन शानदार रहने वाला है। नौकरी में किसी डील से अच्छा मुनाफा हो सकता है। नया काम हाथ में आने की उम्मीद है।
कुंभ: आज बेहतर होगा जो काम लंबे समय से रूके हुए हैं उन्हें पूरा कर लें। नहीं तो बॉस गुस्से में आ सकता है।
मीन: आज आप अपने करियर को नई दिशा देने की सोचेंगे। नई नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा सकते हैं।
