मेष: आज का दिन आपके करियर के लिए मिला जुला रहने के आसार हैं। आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने कार्य करने में समस्या उत्पन्न होगी। नई योजनाओं पर काम करना बेहतर रहेगा।

वृष: आज का दिन आपको सफलता दिलायेगा। कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। सहयोगियों की मदद से काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मिथुन: कार्यक्षेत्र में बेवजह के विवादों से आपको बचना चाहिए। इससे आपका नुकसान हो सकता है। दुश्मन आपकी इमेज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

कर्क: आज का दिन चुनौतियों भरा रहने के आसार हैं। बॉस कोई बड़ा काम आपको दे सकता है। जिससे आप कुछ परेशान होंगे। लेकिन घबराने की बजाय आपको उस काम को बेहतर तरीके से करने की कोशिश करनी चाहिए।

सिंह: सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपने सीनियर अधिकारी से डांट पड़ सकती है। इसलिए अपने काम को लेकर थोड़ी सी भी लापरवाही न बरतें। तो वहीं प्राइवेट नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

कन्या: कुछ नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। लेकिन इसका निर्णय लेने से पहले किसी की सलाह जरूर ले लें। काम का बोझ आज ज्यादा रहने के आसार हैं।

तुला: नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। किसी दोस्त की इस काम में आपको सहायता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद हो सकता है।

वृश्चिक: नौकरी वालों को आज अपने काम में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। दुश्मनों से सतर्क रहें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।

धनु: व्यापार से जुड़े जातक कुछ नया करने की सोच सकते हैं। नौकरी वालों का मन अपना काम करने की तरफ आकर्षित होगा।

मकर: खराब स्वास्थ्य के कारण आप अपने ऑफिस के कार्यों को सही ढंग से नहीं कर पायेंगे। जिससे आप निराश होंगे।

कुंभ: बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है। जो आपको भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

मीन: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। करियर में अच्छी खासी सफलता मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।