आज दुर्गाष्टमी है। इस दिन देवी मां के महागौरी स्वरूप की पूजा होती है। कई लोग नवरात्रि के आठवें दिन कन्याओं को भोजन भी कराते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। अष्टमी पूजन (Navratri Ashtami Pujan) से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। मां महागौरी की कृपा से नवरात्रि का आठवां दिन कई राशि के जातकों को करियर में सफलता दिलायेगा। लेकिन कुछ जातकों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ेगी।
मेष: आपके लिए आज का दिन खास होने वाला है। मां अम्बे की कृपा से आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। रूके हुए काम पूरे होंगे।
वृष: आपको अपने करियर में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नई योजनाओं पर काम करने की जरूरत है। किसी भी काम में लापरवाही न बरतें।
मिथुन: अगर आज कोई महत्वपूर्ण कार्य करने जा रहे हैं तो मां अम्बे की पूजा अर्चना जरूर कर लें। दुश्मनों के सतर्क रहें। बिजनेस करने वाले जातकों के कष्ट दूर होंगे।
कर्क: आपके करियर में नया मोड़ आने के आसार हैं। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आपको इस समय धैर्य से काम लेना होगा। मनचाही इच्छा पूरी होगी।
सिंह: नौकरी वालों के लिए आज का दिन तनाव भरा रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र किसी से वाद विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें।
कन्या: किसी काम में लापरवाही करने के कारण बॉस की डांट सुननी पड़ सकती है। इसलिए जो भी काम कर रहे हैं उसे पूरी ईमानदारी के साथ करें।
तुला: तुला वालों को करियर में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर किसी काम को करने में अड़चन आ रही है तो बेहतर होगा अपनी सहयोगियों की सहायता ले लें।
वृश्चिक: करियर में भटकाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी और प्रोफेशन की तरफ मन आकर्षित हो सकता है। लेकिन ये भटकाव आपको कष्ट दे सकता है।
धनु: किसी भी काम को जल्दबाजी में पूरा न करें। गलती होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। काम का बोझ रोज के मुकाबले आप पर आज ज्यादा रहने वाला है।
मकर: आज आपको ऑफिस के काम में अपने पार्टनर का साथ मिल सकता है। ये बेहतर समय है अपने काम से संबंधित जरूरी चीजों को सीखने का। समय को व्यर्थ करने से बचें।
कुंभ: बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा कर सकते हैं। भविष्य में प्रमोशन होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।
मीन: शत्रु हर पल आपके काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। इसलिए सतर्क रहें। अगर किसी चीज को लेकर दुविधा में हैं तो बेहतर होगा अपने बॉस से बात कर लें।
