मीन राशि के लोगों का व्यक्तित्व लोगों को अपनी तरफ बहुत जल्द ही आकर्षित कर लेता है। ये शरीर के साथ बुद्धि से भी विद्वान होते हैं। अधिकतर इस राशि के लोगों की आंखे बहुत सुंदर होती हैं। इस राशि के लोगों का स्वभाव चंचल माना जाता है, लेकिन किसी बात को लेकर कई बार ये इतने निराशावादी हो जाते हैं जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। कई बार मीन राशि के जातक कल्पना के इतने लंबे पुल बांध लेते हैं कि इनके लिए वापस आना बहुत ही मुश्किल होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि इस राशि की लड़कियों को तोहफे बहुत अधिक पसंद होते हैं। इन्हें तोहफे देना और लेना दोनों ही बहुत पसंद होता है।

मीन राशि के लोग बहुत ही भावनात्मक होते हैं। यदि कोई इन्हें ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो ये अंदर से टूट जाते हैं। इसके साथ ही कोई इन्हें इनकी कमी पर काम करने के लिए भी कहता है तो ये आहात हो जाते हैं और अपने संबंध बिगाड़ लेते हैं। मीन राशि के जातक कला से बहुत प्रेम करते हैं, इस कारण से आर्टगैलरी, संगीत कार्यक्रम, नाटक आदि में इनकी बहुत अधिक रुचि होती है। इसी के साथ इन्हें जानवरों से विशेष लगाव होता है जिसके कारण यदि किसी जानवर को चोट लगता देखते हैं तो इन्हें भी उतना ही दर्द होता है।

मीन राशि वाले कला के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं उनके लिए ये बहुत लाभदायी हो सकता है। माना जाता है कि मीन राशि वालों की प्रतिभा इन्हें नाम और दोनों ही दिलाती है। इसी के साथ ज्यादा समय तक इन्हें कोई एक काम करना पसंद नहीं होता है। इस राशि के लोगों अपने एक काम पर केंद्रित रहना चाहिए, इससे नुकसान से बचा जा सकता है। लगातार काम बदलने के कारण बिजनेस आदि में धन की हानि होना स्वभाविक हो जाता है।