Career Horoscope (Kumbh Rashifal) 2022: कुंभ राशि के जातक इस वर्ष करियर के लिहाज से उतार चढ़ाव का सामना कर सकते हैं। साल की शुरुआत आपके पेशे में कुछ बदलाव लेकर आ सकती है। पेशे के दशम भाव का स्वामी इस दौरान केतु के साथ होगा जो व्यापार प्रतिनिधियों के लिए प्रतिकूल सौदे लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी यह समय चुनौतीपूर्ण रहने की आशंका है क्योंकि आपको इस दौरान कार्यक्षेत्र की राजनीति से पीड़ित होना पड़ सकता है जिसकी वजह से आपके लिए अपने वर्तमान संगठन में काम करते रहना रहना काफी मुश्किल महसूस हो सकता है। इस अवधि के दौरान कुंभ राशि के जातकों की नौकरी छूटने की आशंका है।

वार्षिक करियर राशिफल 2022 के अनुसार अप्रैल के महीने में एकादश भाव के स्वामी बृहस्पति का आपके दूसरे भाव में गोचर होगा जो कि आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है, खासकर उद्यमियों के लिए। इस दौरान आप कुछ ऐसे लाभदायक सौदे कर सकते हैं जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। जुलाई तक की यह अवधि कुछ नए लोगों से संपर्क बनाने और फर्म और आपके उत्पादों की मार्केटिंग करने के लिए प्रबल रह सकती है क्योंकि इस दौरान आप आसानी से अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

अप्रैल के बाद दशम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि रहेगी जिससे आपके पेशे में स्थिरता आ सकती है। कुंभ राशि के वे जातक जो उच्च पद पर आसीन हैं या फिर अधिकारी, प्रशासनिक नौकरी या सरकारी नौकरी कर रहे हैं उनके लिए यह अवधि सकारात्मक रह सकती है। इस अवधि में आप अपने प्रबंधक और सहकर्मियों के बीच अच्छी प्रतिष्ठा और सम्मान हासिल करते नजर आ सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आपकी कड़ी मेहनत को नजरअंदाज करना सभी के लिए मुश्किल कार्य हो सकता है जिसकी वजह से इस दौरान आपको आपकी मेहनत व क्षमताओं के लिए हर तरह का प्रोत्साहन प्राप्त हो सकता है फिर चाहे वह आर्थिक रूप में हो या फिर मौखिक रूप में हो।

कुंभ राशि के जातकों के लिए करियर भविष्यवाणी 2022 के अनुसार साल के आखिरी दो महीने कुछ अनिश्चितता लेकर आ सकते हैं क्योंकि इस दौरान अष्टमेश आपके व्यवसाय के भाव से गोचर करेंगे। ऐसे में जो लोग सट्टा बाजारों में कारोबार कर रहे हैं उन्हें ज्यादा निवेश नहीं करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान आपको नुकसान होने की आशंका अधिक रहेगी। इस दौरान नौकरी में बदलाव या जबरदस्ती तबादला होने की भी आशंका है। आपको किसी अन्य विभाग में तैनात किया जा सकता है जो कि आपकी कार्यकुशलता के विपरीत होगा।

यह भी पढ़ें: कुंभ राशि आर्थिक राशिफल 2022, कुंभ राशि लव राशिफल 2022, कुंभ राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022