Kark Rashi Career Horoscope 2022: कर्क राशि के जातकों के करियर के लिए यह साल करियर में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। आपके नवम भाव यानी कि भाग्य भाव का स्वामी साल की शुरुआत में अनिश्चितताओं के आठवें भाव में स्थित रहेगा जिसकी वजह से इस अवधि में कार्यस्थल पर कुछ अराजक स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। इस अवधि में आपके मन में हमेशा नौकरी छूटने का डर बना रह सकता है और साथ ही इस अवधि में आप अपने वर्क प्रोफ़ाइल से भी असंतुष्ट रह सकते हैं। 2022 करियर राशिफल के अनुसार देखा जाए तो इस बात की आशंका है कि साल की पहली तिमाही के दौरान आप नौकरी छोड़ सकते हैं।

अप्रैल महीने से कर्क राशि के कर्मचारियों के लिए बेहतर समय रहने की संभावना है। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस समय के दौरान कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। वे जातक जो साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं या फिर पार्टनरशिप फर्मों में हैं, उनके लिए यह समय अच्छा नहीं रहने की आशंका है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनि जो कि साझेदारी के भाव का स्वामी है, अष्टम भाव में गोचर करेगा जिसकी वजह से जातकों के भागीदार असंगत और अनिश्चित व्यवहार दिखा सकते हैं। भागीदारों के इस व्यवहार के कारण व्यापार में बाधा आने की आशंका है। वह जातक जो स्टील या पेट्रोल उद्योग से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह अवधि तुलनात्मक रूप से बेहतर रहने की संभावना है।

2022 करियर राशिफल के अनुसार इस वर्ष का अंत उन लोगों के लिए अच्छा रहने की संभावना है जो शिक्षण व्यवसाय, वकालत या चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े हैं। यह अवधि उन लोगों को भी सफलता दिला सकती है जो गैर सरकारी संगठन, मिठाई की दुकानें और खाद्य उद्योग से जुड़े अन्य व्यवसाय चला रहे हैं। यह समय उन फ्रेशर्स के लिए भी अनुकूल साबित हो सकती है जो अपने शौक और रुचि को अपने पेशे के रूप में आगे बढ़ाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: कर्क राशि आर्थिक राशिफल 2022, कर्क राशि लव राशिफल 2022, कर्क राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022