Capricorn Yearly Horoscope Prediction in Hindi, Makar Rashi Ka Varshik Rashifal (मकर वार्षिक राशिफल 2026): वैदिक ज्योतिष मुताबिक मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। वहीं शनि ग्रह को न्यायाधीश और दंडाधिकारी माना जाता है। मतलब शनि ग्रह व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। वहीं अगर हम मकर राशि की 1 जनवरी 2026 की गोचर कुंडली की बात करें तो दूसरे भाव में राहु ग्रह विराजमान हैं। वहीं 5 दिसंबर को वह लग्न भाव में आ जाएंगे। वहीं तीसरे भाव में शनि देव हैं। साथ ही 27 जुलाई से यह वक्री हो जाएंगे। वहीं पंचम भाव में उच्च के चंद्रमा स्थित हैं। साथ ही छठे भाव में गुरु ग्रह स्थित हैं और अष्टम भाव में केतु ग्रह विराजमान हैं। साथ ही 12वें भाव में सूर्य, शुक्र, सूर्य और मंगल ग्रह स्थित हैं। आपके लिए गुरु और शनि की स्थिति अच्छी रहेगी। मतलब यह साल उपलब्धि भरा रहेगा। आइए जानते हैं मकर राशि (Makar Rashifal 2026) वालों को साल 2026 करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा…
मकर राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Makar Zodiac In 2026)
नौकरी और काम- कारोबार के लिहाज से देखें तो जनवरी से जुलाई तक समय आपके लिए अच्छा रहेगा। क्योंकि इस समय शनि देव की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। नई शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। वहीं शुक्र, बुध की स्थिति भी आपको अच्छी रहेगी। व्यापार में अच्छा लाभ मई से मिलेगा। वहीं 18 सितंबर से 10 नवंबर तक मिलुाजुला समय रहेगा। लेकिन अगर हम पूरी साल की बात करें तो काम- कारोबार के लिए यह समय अच्छा है। नई उपलब्धियां मिलेंगी।
मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Makar Zodiac In 2026)
इस साल आप लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ भी समय- समय पर होता रहेगा। वहीं विदेशों से धनलाभ होगा। साथ ही विदेश में जाकर काम- कारोबार कर सकते हैं। लेकिन 18 सितंबर से 12 नवंबर का समय थोड़ा खराब हो सकता है। मतलब इस समय निवेश करने से बचें।
मकर राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Makar Zodiac In 2026)
मकर राशि के छात्रों के लिए जनवरी के बाद से समय काफी अच्छा रहेगा। शिक्षा और परीक्षा के लिहाज से अच्छा रहेगा। वहीं विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है। बस मन लगाकर पढ़ाई कीजिए। कर्म करते रहिए।
मकर राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2026 (Married Life And Relationship Of Makar Zodiac In 2026)
अगर हम रिश्तों की बात करें तो आपको 17 जनवरी तक थोड़ा संभालकर चलना होगा। गुरु ग्रह 2 जून को सप्तम भाव में आ रहे हैं तो इस समय आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं तो उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
मकर राशि वालों का स्वास्थ्य 2026 (Health Of Makar Zodiac In 2026)
साल 2026 में मकर राशि वालोंं की सेहत की बात करें तो आपके छठे भाव में गुरु हैं जो ज्यादा अच्छा फल नहीं देंगे। वहीं अष्टम भाव में सिंह राशि के केतु स्थित हैं। साथ ही अष्टमेश भी 12वें भाव में मौजूद हैं। इसलिए ये स्थिति सेहत के लिहाज से अच्छी नहीं है। इसलिए जनवरी के महीने में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। इस समय आपको ठंड से परेशानी, वायरल इंफेक्शन, पेट संबंधी परेशानी या जिन लोगों को हार्ट, बीपी और कोलेस्ट्रोल से परेशानी है तो विशेष सावधानी बरतें। साथ ही गुरु छठे भाव में हैं तो लीवर संबंधी परेशानी हो सकती है। वहीं क्रोध की अधिकता से भी बचें। अप्रैल के बाद सेहत संबंधी परेशानी से आपको निजात मिलेगी।
करें ये महा उपाय 2026 (Remedy For Makar Zodiac 2026)
इस साल अपने गुरु का सम्मान करें। साथ ही गुरु का आशीर्वाद लेते रहिए। वहीं गुरु नहीं बनाएं हैं तो गुरु बना लीजिए। गुरु और पिता की सलाह से काम करें। वहीं विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। साथ ही गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान मंदिर में करें। वहीं शिव और हनुमान चालीसा का पाठ करें। वहीं गणेश जी को सिंंदूर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके कार्य बनेंगे।
