Capricorn Yearly Horoscope Prediction in Hindi, Makar Rashi Ka Varshik Rashifal (मकर वार्षिक राशिफल 2025): ज्योतिष शास्त्र मुताबिक मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। वहीं शनि ग्रह को कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता माना जाता है। मतलब शनि ग्रह व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। साथ ही हर व्यक्ति को जीवन में तीन बार शनि देव की साढ़ेसाती का सामना करना पड़ता है। वहीं इस समय मकर राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। इस चरण में शनि देव मेहनत बहुत कराते हैं। साथ ही इस चरण मे मानसिक अशांति बनी रहती है लेकिन भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही तरक्की होती है।
वहीं अगर हम मकर राशि की 1 जनवरी 2025 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो सूर्य धनु राशि में स्थित रहेंगे। लग्न भाव में चंद्रमा रहेंगे, वहीं दूसरे भाव में शनि और शुक्र की युति रहेगी। वहीं तीसरे भाव में राहु ग्रह रहेंगे। साथ ही सप्तम भाव में मंगल ग्रह नीच के रहेंगे, जो थोड़े खराब हैं। पंचम भाव में गुरु ग्रह रहेंगे। वहीं नवम भाव में केतु रहेंगे। साथ ही लाभ स्थान में बुध ग्रह रहेंगे। आइए जानते हैं मकर राशि (Makar Rashifal 2025) वालों को साल 2025 करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा…
मकर राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Makar Zodiac In 2025)
अगर आप आपना नया काम शुरू करना चाहते हैं तो मई के बाद से कर सकते हैं। क्योंकि मार्च से शनि की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी। वहीं व्यापारियों को नए ऑर्डर मिलेंगे। साथ ही अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आपकी दैनिक इनकम में लाभ होगा। साथ ही अप्रैल के बाद से आप नौकरी भी बदल सकते हैं।
मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Makar Zodiac In 2025)
आपकी गोचर कुंडली में गजकेसरी राजयोग और महालक्ष्मी राजयोग बन रहे हैं। वहीं लग्न भाव में चंद्रमा और सप्तम भाव में नीच के मंगल जिससे नीचभंग राजयोग बन रहा है। वहीं पंचम में गुरु और चंद्रमा पर उनकी दृष्टि पड़ रही है। साथ ही दूसरे भाव में शनि और शुक्र की युति बन रही है। इसलिए आप धन की सेविंग कर पाएंगे। साथ ही इस साल आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
मकर राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Makar Zodiac In 2025)
छात्रों के लिए आधी साल अच्छी रहेगी। क्योंकि गुरु आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर स्थित रहेंगे। वहीं राहु की स्थित भी बहुत अच्छी है। इसलिए विदेश में जाकर आप नौकरी कर सकते हैं। वहीं जो लोग विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलेगी।
मकर राशि वालों का स्वास्थ्य 2025 (Health Of Makar Zodiac In 2025)
आपकी गोचर कुंडली में गुरु और चंद्रमा गजकेसरी राजयोग बना रहे हैं। गुरु आपके पंचम में हैं और लग्न में चंद्रमा हैं। साथ ही गुरु की दृष्टि लग्न भाव है। लेकिन अप्रैल से लेकर 15 अक्टूबर तक थोड़ा ध्यान रखना हैं। इसलिए पेट, लिवर और शुगर से संबंधित परेशानी रह सकती हैं। क्योंकि गुरु आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव पर विराजमान रहेंगे।
मकर राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2025 (Married Life And Relationship Of Makar Zodiac In 2025)
यह साल आपके वैवाहिक जीवन और लव लाइफ के लिए अच्छा है। छोटा- मोटा मनमुटाव हो सकता है। जनवरी से मई तक जीवनसाथी के साथ कुछ तनाव हो सकता है। लेकिन मई के बाद अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। वहीं अगर आपके संबंध खराब रहे थे तो वो सुधरेंगे।
करें ये महा उपाय 2025 (Remedy For Makar Zodiac 2025)
साल के शुरू के 3 महीनों में आप शनि देव का दीपक जलाएं। साथ ही शनि प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं और शनि देव को 5 बादाम चढाएं। वहीं शनि चालीसा का पाठ करें। वहीं मई के बाद आप हल्दी का टीका छाती पर लगाएंं। साथ ही क्रोध की अधिकता से भी बचें।
यह भी पढ़ें…