Health Horoscope 2022 (Makar Rashi) in Hindi: इस साल आप अच्छे स्वास्थ्य के साथ अपना जीवन व्यतीत करते दिखाई देंगे। सेहत पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आप अपने किसी पुराने रोग से मुक्ति पा सकेंगे। हालांकि साल की शुरुआत में कुछ परेशानी हो सकती है साल की शुरुआत में राहु आपके पंचम भाव में स्थित रहेगा और शनि आपके प्रथम भाव में जिसकी वजह से आपको मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको जरूरत है कि आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। लेकिन जितना संभव हो सके खुद को तनाव से मुक्त रखे।

आपकी राशि शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित है इसलिए वर्ष भर पीपल के पेड़ में या शनि मंदिर में सरसों का दीपक शनिवार के दिन जलाएं। शनिवार और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में दर्शन पूजन करते रहें और संभव हो तो हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी करें।

इस दौरान आपको जरूरत है कि आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। 2022 मकर स्वास्थ्य भविष्यफल के अनुसार आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में आप वसायुक्त भोजन से परहेज करें और अपनी दिनचर्या में कुछ अच्छी आदतों को शामिल करें ताकि आप स्वस्थ रह सकें। किसी प्रकार के खेल-कूद, योग अथवा व्यायाम को जीवन का हिस्सा बना कर भी आप समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

आपको जीवन में स्थिरता बेहद प्रिय होती है। ऐसे में ना ही अपने जीवन में और ना ही अपने रिश्ते में आपको बार-बार बदलाव अच्छे लगते हैं। इस वर्ष आप अपने काम में कोई बड़ा बदलाव या फिर कुछ नया शुरू करने की योजना बना सकते हैं। यह निर्णय आपको बेहद ज्यादा व्यस्त रखेंगे और आपके लिए अपने मौजूदा काम और नए विचार के बीच में संतुलन बनाए रखना थोड़ा मुश्किल प्रतीत हो सकता है। 

काम में व्यस्तता के चलते इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे जिसके चलते आपको माइग्रेन, तनाव, और शरीर में लगातार दर्द से दो चार होना पड़ सकता है। ऐसे में अपने दिमाग और मन को शांत रखने के लिए आपको गहरी सांस लेने और व्यायाम और ध्यान आदि करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अपने व्यस्त शेड्यूल से खुद के लिए समय निकालने की भी आपको सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें: मकर राशि करियर राशिफल 2022, मकर राशि लव राशिफल 2022, मकर राशि आर्थिक राशिफल 2022

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022