Capricorn Horoscope 2022 : मकर राशि वालों के लिए नया साल अनुकूल रहने की उम्मीद है। साल की पहली तिमाही में आप सुखी जीवन व्यतीत करेंगे। पर वर्ष की दूसरी तिमाही में आपको निजी व पेशेवर जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आप धैर्य से काम लें और कोई भी फैसला लेने से पहले सोच विचार कर लें। जैसे ही यह साल अपने अंत के करीब होगा आप अपनी बाधाओं, समस्याओं और परेशानियों काे जड़ से समाधान करने में सफल होंगे।
मकर राशि वालों के लिए साल 2022 की शुरुआत यानी जनवरी बेहतर रहने की उम्मीद है। इस दौरान आप शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे। हालांकि जनवरी में ही आप अपने साल भर के खर्चों की योजना बना लें और धन संचय पर ध्यान दें क्योंकि जनवरी मध्य में आपको अपने नज़दीकियों के ऊपर धन खर्च करने पड़ सकते हैं।
फरवरी और मार्च मकर राशि के जातकों के प्रेम जीवन के लिहाज से सुखद रहने की उम्मीद है। साथ ही इस दौरान मकर राशि के वह जातक जो एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में कोई जीवन साथी मिल सकता है। आपका आचरण और समझ इस अवधि में आपको निजी व पेशेवर जीवन में प्रगति की ओर ले जा सकता है। फरवरी में आपको चौकन्ना रहने की जरूरत है। इस अवधि में करियर में विकास करने के कई अवसर मिलने की उम्मीद है, जिसे लापरवाही बरतने पर आप गंवा भी जा सकते हैं।
मई और जून मकर राशि के जातकों के लिए रोमांस के लिहाज से अनुकूल रहने की संभावना है। इस दौरान अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपके संबंध और भी मजबूत हो सकते हैं। कई मकर राशि के जातक अपने प्रेम जीवन को इस अवधि में वैवाहिक जीवन में बदलने की भी सोच सकते हैं। वहीं जून में मकर राशि के जातक ऊर्जा से भरपूर नजर आएंगे।
सितंबर और अक्टूबर में आप अपने पेशेवर जीवन में स्थिरता लाने के समाधान में सफल हो सकते हैं। इस दौरान आपको आपने सहयोगियों का पूरा समर्थन प्राप्त होने की संभावना है। हालांकि अक्टूबर में आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। इस दौरान आप खान पान का खयाल रखें।
साल के अंत तक संगठन के रूप में काम करना आपको फायदे दे सकता है। यह अवधि मकर राशि के उन जातकों के लिए भी अनुकूल रहने की उम्मीद है जो अपने करियर में बदलाव या फिर स्थानांतरण के इच्छुक हैं। साल के अंत में आप अपनी यात्रा, रुचि या छुट्टियों पर धन खर्च करते नजर आ सकते हैं। हालांकि ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद नहीं रहेगा। यह अवधि मकर राशि वालों के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है जिसमें अगर समय का सदुपयोग करते हुए सही दिशा में मेहनत की जाए तो लाभ होने की प्रबल संभावना है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो इस वर्ष मकर राशि के जातक अपनी मेहनत और लगन के बल पर कई उपलब्धियां हासिल करने में सफल रह सकते हैं। हालांकि आपके ऊपर कार्य के बोझ की अधिकता होने की संभावना है, लेकिन भविष्य में आपको इसका लाभ मिलने की भी प्रबल संभावना है। इस वर्ष निजी व पेशेवर जीवन में तरक्की के कई मौके आपको मिल सकते हैं। आप इस वर्ष एकाग्रचित्त होकर अपने कार्य कौशल में निखार लाने के लिए नई चीजों को सीखने में सफल रह सकते हैं। परिणामस्वरूप आप पहले की तुलना में अपने कार्य को लेकर अधिक कुशल और दक्ष महसूस करेंगे।
इस वर्ष आप आराम और अन्य चीजों पर अपना समय खर्च करने से बचते नजर आएंगे। इस समय का अपने व्यक्तिगत विकास और कार्य पर खर्च करना ज्यादा पसंद कर सकते हैं। नये साल में आप अपने करियर में स्थिरता लाने के लिए सकारात्मक प्रयास करते नजर आ सकते हैं। इस साल आप अपनी रुचि व शौक़ों को लेकर उत्साहित हो सकते हैं लेकिन अन्य सालों की अपेक्षा मकर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष शांत रहने की उम्मीद है, जिसकी वजह से इस वर्ष आपको अपने भविष्य के बारे में सोचने का काफी समय प्राप्त होगा।
इस साल हर चीज मकर राशि के अनुकूल रहने की संभावना है। साल की पहली तिमाही में आप सुखी और आरामदायक जीवन व्यतीत कर सकते हैं। लेकिन साल की दूसरी तिमाही में आपको अपने निजी व पेशेवर जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आप धैर्य से काम लें और कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार लें। जैसे जैसे यह साल अपने अंत के करीब आता जाएगा आप अपनी परेशानियों का जड़ से समाधान करते नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मकर राशि करियर राशिफल 2022, मकर राशि लव राशिफल 2022, मकर राशि आर्थिक राशिफल 2022, मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022