कर्क राशि के जातकों को गरम और जिद्दी स्वभाव का माना जाता है। 21 जून से लेकर 22 जूलाई के बीच जन्म लेने वाले जातकों को कर्क राशि का माना जाता है। इसके साथ ही कर्क राशि के लोगों का स्वभाव दयालु भी होता है। किसी भी बात के लिए उन्हें मना लेना बहुत आसान होता है जिसके चलते वो कई बार बेवकूफ भी बन जाते हैं। इन्हें शाही जीवन जीना पसंद होता है। कई बार कर्क राशि के जातक शर्मीले भी हो जाते हैं जिसका इन्हें बाद में नुकसान उठाना पड़ता है। इनका गुस्सा बहुत ही तेज होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि कर्क राशि वाले अपने परिवार के बहुत करीब होते हैं। यदि कोई इन्हें परिवार से दूर करने की कोशिश करता है तो उनके क्रोध की कोई सीमा नहीं रहती है। इसी के साथ माना जाता है कि कर्क राशि वाले बातें बनाने में माहिर होते हैं और यदि उन्हें किसी से प्रेम हो जाता है तो उन्हें परिवार को मना कर आसानी से लव मैरिज और अरेंज करने में समय नहीं लगता है। कर्क राशि वाले लोग अकेला रहना पसंद करते हैं। उन्हें किसी भी सामाजिक कामों में हिस्सा लेने की सोच से ही परेशानी होने लगती है। यदि इनके व्यवहार में जबरदस्ती बदलाव लाने की कोशिश की जाए तो ये संबंध खराब करने में भी देर नहीं लगाते हैं।

कर्क राशि वाले लोग बहुत ही भावुक होते हैं। किसी की परेशानी को अपनी परेशानी मान लेना और उसपर काम करना इनकी आदत में शुमार होता है। यदि इनकी इस आदत का कोई फायदा उठाता है तो उन्हें ये बिल्कुल रास नहीं आता है जिसका नुकसान फायदा उठाने वाले व्यक्ति को हो सकता है। माना जाता है कि कर्क राशि वाले लोगों का अधिकरतर डॉक्टर और नर्स को करियर के रुप में चुनने की तरफ झुकाव होता है। ये लोग दूसरों की मदद करना पसंद करते हैं।