Cancer Yearly Horoscope Prediction in Hindi, Kark Rashi Ka Varshik Rashifal (कर्क वार्षिक राशिफल 2025): ज्योतिष शास्त्र अनुसार कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रह हैं। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। वहीं आपको बता दें कि मेष राशि वालों की 1 जनवरी गोचर कुंडली में आपकी राशि में ही मंगल ग्रह विराजमान रहेंगे। तो वहीं तीसरे भाव में केतु और पंचम भाव में बुध रहेंगे। तो वहीं छठे भाव में सूर्य और सप्तम भाव में चंद्रमा ग्रह रहेंगे। साथ ही अष्टम में शनि और शुक्र की युति रहेगी। वहीं नवम भाव में गुरु और 12वें भाव में राहु ग्रह रहेंगे। वहीं 29 मार्च से शनि गोचर करेंगे और आप पर शनि की ढैय्या समाप्त हो जाएगी। इसके बाद आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही आय में वृद्धि के योग बनेंगे। आइए जानते हैं मेष राशि वालों को 2025 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…
कर्क राशि वालों का करियर और कारोबार (Career Of Kark Zodiac In 2025)
इस साल कर्क राशि के जातक प्रोफेशनली बहुत अच्छा करेंगे। काम- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ व्यापारियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं नई नौकरी के योग बन रहे हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं 1 अप्रैल के बाद नया कार्य शुरू कर सकते हैं।
कर्क राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Kark Zodiac In 2025)
कर्क राशि के छात्रों के लिए साल 2025 शानदार रहेगा। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में गुरु ग्रह की दृष्टि आपके पंचम भाव पर पड़ रही है। इसलिए आपको इस समय का लाभ उठाना चाहिए। इस समय आप एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप विदेश में जाकर पढ़ाई कर सकते हैं।
कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Karka Zodiac In 2025)
वहीं अगर साल 2025 में कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति की बात करें इस साल आपकी आर्थिक स्थित बहुत अच्छी रहेगी। क्योंकि साल की शुरुआत में मंगल, गुरु सूर्य और चंद्रमा की स्थित बहुत अच्छी रहेगी। इसलिए आपको उत्तम धनलाभ कराएंगे। वहीं घर और प्रापर्टी कर सकते हैं। साथ ही धन का संचय भी होगा। साथ ही अप्रैल, मई, जून और सितंबर का महीना निवेश के लिहाज से अच्छा रहेगा।
कर्क राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2025 (Married Life And Relationship Of Karka Zodiac In 2025)
इस साल आपकी मैरिड लाइफ अच्छी ही रहेगी। क्योंकि 1 जनवरी 2025 को आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर चंद्रमा स्थित रहेंगे। इसलिए वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। वहीं सप्तमेश जो है वह अष्टम भाव में है। को 29 मार्च को शनि देव नवम भाव में आ जाएंगे। इसलिए जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। वहीं जीवनसाथी की सेहत रहेगी। लेकिन शुरुआत के चार महीने प्रेम संबंध के लिहाज से शुभ नहीं रहेगी। क्योंकि पंचमेश मंगल नीच होकर बैठे हैं। इसलिए प्रेम संबंध में दरार आ सकती है। साथ ही मनमुटाव हो सकता है।
कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य 2025 (Health Of Kark Zodiac In 2025)
अगर हम इस साल कर्क राशि वालों की सेहत की बात करें तो आप लोगों को जनवरी, फरवरी और 15 मार्च तक अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। इसके बाद आपको कोई बड़ा हेस्थ इशू नहीं रहेगा। वहीं आपका षडाष्टक योग भी रहेगा। इसलिए आपको वाहन सावधानी से चलाना है। साथ ही आपको एसिडिटी, पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। इसलिए खान- पान का ध्यान रखें।
करें ये महा उपाय 2025 (Remedy For Karka Zodiac 2025)
साल के शुरुआत चार महीने में हनुमान और शनि चालीसा का पाठ करें। साथ ही शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें। साथ ही हनुमान जी को प्रत्येक मंगलवार गुड़, चने का प्रसाद चढ़ा सकते हैं। साथ ही बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं।
