Cancer Horoscope (Kark Rashifal) 2022 In Hindi: कर्क राशि वालों के लिए नए साल का आरंभ चुनौतीपूर्ण रहेगा। हालांकि कुछ समय बाद स्थितियों में सुधार होगा। इस साल आपको यात्राएं कुछ ज्यादा ही करनी पड़ेंगी। जनवरी और फरवरी में स्वास्थ्य का विशेष तौर पर ध्यान रखने की जरूरत है। खान-पान पर नियंत्रण और अच्छी जीवनशैली से तन और मन दोनों प्रसन्न रहेंगे। अप्रैल के महीने में बृहस्पति का नवम भाव में गोचर आपको घर और करियर के विकास पर केंद्रित रखेगा। इस महीने आप जो सबसे अच्छा उपाय कर सकते हैं, वो यह कि अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर तनावों से दूर होने के लिए समय निकाल लें। मुमकिन हो तो कहीं घूमने जाने की योजना बनाएं।

नौकरीपेशा लोगों के लिए कुछ बदलाव हो सकते हैं। नई नौकरी भी मिल सकती है। वर्ष के तीसरे और चौथे महीने तथा अंतिम तीन महीने आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे। नए व्यापार भी शुरू हो सकते हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। नए साल पर खर्च बढ़ेंगे। निवेश के मामले में सलाह जरूर लें। जुलाई के बाद आपकी बचत का कुछ हिस्सा अनावश्यक कार्यों में खर्च हो सकता है। इससे आपकी बचत प्रभावित होगी।

छात्र-छात्राओं को इस वर्ष कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी कार्य या अनुसंधान में रुचि लेंगे। शोध के अच्छे परिणाम भी आपको मिल सकते हैं। अप्रैल से जुलाई के बीच आपकी प्रस्तुति अच्छी रहेगी। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अप्रैल के बाद नए संबंधों से आपको लाभ होगा।

अपने जीवन में नई चुनौतियों और अवसरों को लेने के लिए बहादुर बनें। जो लोग अविवाहित हैं उनकी शादी होगी और जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अप्रैल, मई और जून के महीनों में अपने जीवन साथी के विचारों का सम्मान करना होगा। माता के स्वास्थ्य पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। साल की शुरुआत में किसी मुद्दे को लेकर आपका विवाद हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपके परिवार में तनाव हो सकता है।

कुल मिलाकर देखा जाये तो, वर्ष 2022 में कर्क राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का मीन राशि में गोचर बेहद ही फायदेमंद रहने वाला है। हालांकि उससे पहले, वर्ष की शुरुआत में, जब बृहस्पति कुंभ राशि में गोचर करेगा, तो आपको हर जगह मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: कर्क राशि करियर राशिफल 2022, कर्क राशि आर्थिक राशिफल 2022, कर्क राशि लव राशिफल 2022, कर्क राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022