Calendar 2023: घर में किस दिशा में कौन सी वस्तुएं रखनी चाहिए इस बात की जानकारी ज्योतिष शास्त्र में दी गई है। नया वर्ष आने वाला है और सभी नए वर्ष का कैलेंडर अपने घर में लगाएंगे। आइए जानते है कि कैलेंडर लगाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कैलेंडर लगाने की सही दिशा क्या है।
कैलेंडर लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कैलेंडर लगाते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। घर में लगाने वाला कैलेंडर कैसा और किस रंग का होना चाहिए इस संबंध में जानकारी ज्योतिष शास्त्र में दी गई है।
-जो कैलेंडर लगा रहे हो उसमें पतझड़, सूखे पेड़ और मांसहारी जनवरों के चित्र नहीं होने चाहिए। मान्यता के अनुसार इस तरह का कैलेंडर घर में लगाने से सुख-शांति भंग हो जाती है।
-कैलेंडर में कभी उदास और रोते हुए लोगों का चित्र नहीं होना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में तनाव का माहौल बना रहता है। इस कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है।
-नए कैलेंडर को कभी पुराने कैलेंडर के ऊपर नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आने की मान्यता है।
-नया कैलेंडर लगाने के बाद घर से पुराने कैलेंडर को हटा देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पुराना कैलेंडर लगा रहना अशुभ होता है।
-फटे या कटे हुए कैलेंडर को कभी घर में नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष होता है।
-घर में हरा, नीला और लाल रंग का कैलेंडर लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना शुभ होता है।
घर की इस दिशा में लगाना चाहिए कैलेंडर
ज्योतिष शास्त्र व मान्यता के अनुसार घर के पूर्व दिशा में कैलेंडर लगाने से सुख-समृद्धि आती है। वहीं पश्चिम दिशा में कैलेंडर लगाने से रूके हुए काम शुरू होने की मान्यता है। उत्तर दिशा में कैलेंडर लगाने से घर में शांति का माहौल बना रहता है।