Lord Ganesha Mantra: वैदिक ज्योतिष अनुसार सप्ताह के 7 दिनों का संबंध किसी न किसी से ग्रह होता है। जैसे शनिवार का संबंध शनि देव से है और रविवार का दिन सूर्य देव से है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं बुधवार के बारे में, जिसका संबंध गणेश देवता और बुध देव से माना जाता है। वहीं हिंदू धर्म में किसी भी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले श्री गणेश का आह्वान किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि यदि पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान गणेश जी की पूजा की जाए तो जीवन की परेशानियां समाप्त होती हैं। वहीं ज्योतिष में कुछ ऐसे मंत्रों का जिक्र मिलता है, जिनका जाप बुधवार के दिन करना शुभ फलादायी माना जाता है। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में…
1- त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।
इस मंत्र के जाप से रुके हुए कार्य बनते हैं। साथ ही वहीं यदि आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो इस मंत्र का 21 बार जाप करें। भगवान गणेश की कृपा से आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे।
2- गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।’
अगर आपकी जन्मकुंडली में बुध दोष या कोई अन्य दोष है तो बुधवार के दिन इस मंत्र का 11 बार जाप करें। इस मंत्र में गणेश जी के 12 नामों का जाप किया जाता है। इसलिए यदि आप इस मंत्र का जाप किसी मंदिर में भगवान गणेश के सामने बैठकर करेंगे तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। साथ ही जीवन में संपन्नता आएगी। वहीं धन- समृद्धि की प्राप्ति होगी।
3- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥.
बुधवार के दिन इस मंत्र का 11 बार जाप करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं। साथ ही धन में वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही ये मंत्र इतना ज्यादा प्रभावशाली है कि कोई भी कार्य शुरू करने से पूर्व इस मंत्र का जाप करने से आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे हो जाएंगे। सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
4- ‘गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।
बुधवार के दिन इस मंत्र का जाप करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं।