Budhaditya Yoga: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या योग बनाता है तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साथ ही किसी के लिए यह परिवर्तन शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि बुध देव 24 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर सूर्य देव पहले से ही विराजमान है। ज्योतिष के अनुसार जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में स्थित होते हैं, तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है। ज्योतिष में इस योग को राज योग के बराबर ही माना गया है। इसलिए इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं, जिनको कि विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सीं हैं ये 4 राशियां…
वृष राशि: आपके लिए बुधादित्य योग का निर्माण लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में यह योग 11वें भाव में बनेगा। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको कोई पद मिल सकता है। समाज में मान- सम्मान मिल सकता है। प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है।
मिथुन राशि: आपको राशि से बुधादित्य योग का निर्माण दशम भाव में होगा, जिसे करियर और जॉब का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। या फिर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। साथ ही व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं, तो आपको इस दौरान कोई पद की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि: आपके लिए बुधादित्य योग का निर्माण शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से इस योग का निर्णाण नवम भाव में होगा, जिसे भाग्य स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अटके हुए काम बनेंगे। व्यापार में आशातीत सफलता मिलेगी। प्रतियोगी छात्रों को इश दौरान अच्छी सफलता हाथ लग सकती है। कोई एग्जाम पास हो सकता है। राजनीति में सफलता मिल सकती है। कोई पद भी प्राप्त हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Vastu Tips: घर में सुख- समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आजमाएं ये 5 वास्तु टिप्स
कुंभ राशि: आपकी राशि से बुधादित्य योग का का निर्माण दूसरे भाव में हो रहा है, जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ था तो वो भी इस समय मिल सकता है। वहीं विदेश से धनलाभ हो सकता है। जिन लोगों का बिजनेस ऑयल, पेट्रोलियम, या लोहे से जुड़ा हुआ है उनको विशेष लाभ हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- हथेली की रेखाओं और निशानों से जानिए किस उम्र में होगा आपके पास खूब पैसा, जानिए क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र