Budhaditya Yoga: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या युति बनाता है तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। किसी के लिए यह परिवर्तन शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि जब भी सूर्य और बुध की युति बनती है तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है।

इस बार बुधादित्य योग 24 मार्च को बन रहा है। इसलिए इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन इस योग के निर्माण से 3 राशि वालों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही उनके मान- सम्मान में वृद्धि हो सकती है। राजनीति में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

ऐसे होगा बुधादित्य योग का निर्माण:

आपको बता दें कि सूर्य देव 15 मार्च 2022 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही इसके बाद बुध ग्रह 24 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां पर सूर्य देव पहले से विराजमान हैं। इसलिए 24 मार्च को इन दोनों ग्रह के मिलन से बेहद शुभ बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में बुध ग्रह को व्यापार और बुद्धि का दाता कहा जाता है।

साथ ही सूर्य ग्रह व्यक्ति को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाते है। साथ ही सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता हैं। इसलिए जिस व्यक्ति की कुंडली में बुधादित्य योग का बनता है। वह व्यक्ति राजनीति में सफलता प्राप्त करता है। बस इसमें सूर्य और बुध देव की डिग्री और वह किस राशि में विराजमान है ये देखने जरूरी होता है।

वृष राशि: आपकी राशि से बुधादित्य योग का निर्माण 11वें भाव में हो रहा है। जिसे इनकम का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम से नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में फायदा होने के संकेत हैं। वहीं इस दौरान सूर्य ग्रह के प्रभाव से आपको राजनीति में भी सफलता मिल सकती है या कोई पद मिल सकता है।

मिथुन राशि: आपके लिए बुधादित्य योग का निर्माण शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में इस योग का निर्माण हो रहा है। जिसे कर्म, करियर, जॉब, व्यापार का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको बुध ग्रह के प्रभाव से आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका इंक्रीमेंट लग सकता है। साथ ही व्यापार में भी आपको इस समय अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं सूर्य ग्रह के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों को राजनीति में भी सफलता मिल सकती है। अगर वो राजनीति में सफल होने के लिए बहुत दिनों से प्रयासरत थे, तो इन दौरान उनको बड़ा पद मिल सकता है।  (यह भी पढ़ें)- Weekly Horoscope, Mar. 07 – Mar. 13, 2022: बुध देव ने किया गोचर, कुंभ राशि वालों को व्यापार में धनलाभ, मीन राशि वालों को तरक्की के योग, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता

कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली में बुधादित्य योग का निर्माण नवम भाव में हो रहा है, जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान ज्योतिष में माना गया है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वहां आपको सफलता हाथ लगेगी। वहीं सूर्य देव के प्रभाव से आपको राजसत्ता की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको कोई मंत्री या कोई अन्य पद मिल सकता है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। (यह भी पढ़ें)- Gemology: माणिक्य पहनने से सुख- समृद्धि आने की है मान्यता, जानिए किन राशि वालों को ये करता है सूट