Surya Rashi Parivartan September 2021: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। हिंदू धर्म में सूर्य को भगवान के रूप में भी पूजा जाता है। व्यक्ति की कुंडली में अगर सूर्य की स्थिति अच्छी हो तो मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। सूर्य ग्रह 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहा है जहां पहले से ही बुध भी विराजमान हैं। दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। जानिए इस योग से किन राशियों के जातकों को लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
मेष: मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर अच्छा रहेगा। दुश्मनों पर विजय प्राप्त होगी और कार्यों में सफल होंगे। सूर्य और बुध के मिलन से बनने वाला बुधादित्य योग आपको लाभ देगा। कार्यक्षेत्र में चीजें बहुत अच्छी रहेंगी। नौकरी में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। बिजनेस में विस्तार करने की योजना बना सकते हैं।
कर्क: कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आप अपनी बातों से कार्यस्थल पर सभी को प्रभावित कर पायेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आप काम करेंगे। आपको अच्छा वित्तीय लाभ मिलने की संभावना रहेगी। कर्क राशि के जातकों के लिए यह एक अच्छा समय है इस दौरान आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार रहेंगे।
सिंह: सिंह राशि वालों को इस दौरान अचानक से धन लाभ होने के आसार रहेंगे। अगर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस दौरान आपको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। (यह भी पढ़ें- इस राशि वालों पर शनि साढ़े साती का चल रहा है अस्त चरण, कुछ राहत मिलने के आसार)
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए समय अनुकूल साबित होगा। इस गोचर के दौरान सफलता और प्रसिद्धि पाएंगे। अलग-अलग जगहों से धन लाभ होने के आसार रहेंगे। आप व्यवसाय को बहुत अच्छी तरह से चलाने में सक्षम होंगे। इस राशि के जातकों को उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी।
धनु: इस गोचर के दौरान आपको अपने प्रयासों का अच्छा फल प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति के भी योग हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। (यह भी पढ़ें- 14 सितंबर से मकर राशि में शनि-गुरु होंगे साथ, जानिए इन ग्रहों की युति का क्या पड़ेगा आप पर प्रभाव)