Surya And Budh Rashi Parivartan November 2021: जब भी बुध और सूर्य एक राशि में आ जाते हैं तब बुधादित्य योग का निर्माण होता है। ज्योतिष अनुसार इस योग को बेहद ही शुभ माना जाता है। सूर्य देव 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे तो बुध 21 नवंबर को। दोनों ग्रहों की युति 21 नवंबर को होने जा रही है। वृश्चिक राशि में बुधादित्य योग 21 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर तक बना रहेगा। कई राशि के लोगों के लिए ये योग शुभ फलदायी साबित होने के आसार हैं। लेकिन मुख्य रूप से 3 राशि के लोगों के लिए ये योग लाभप्रद साबित हो सकता है।
सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आप कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस समय आप अपने करियर में ग्रोथ के लिए कुछ न कुछ नया सीखने की भी कोशिश करेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप इस दौरान नया वाहन और संपत्ति भी खरीद सकते हैं।
कुंभ: इस दौरान आपकी संचार क्षमता और बुद्धि में वृद्धि होगी। लाभ कमाने की नई-नई योजनाएं बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा। इस अवधि में आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। निवेश फायदेमंद साबित होगा। काम से संबंधित यात्रा की संभावना है। जिससे पैसा आने के भी आसार रहेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय काफी अच्छा है। इस दौरान आपको अपने योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। (यह भी पढ़ें- इन तारीखों में जन्मे लोग धन की बचत करने में माने जाते हैं माहिर, इन पर शनि देव की रहती है कृपा)
मीन: मीन राशि वालों के लिए भी समय अनुकूल साबित होगा। व्यवसाय से संबंधित किए जाने वाली यात्रा से लाभ मिल सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। निवेश करने की योजना बना सकते हैं। धन का आगमन होता रहेगा। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। नई नौकरी के अचानक से ऑफर आ सकते हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी पाने के लिए परेशान हैं उनके लिए ये समय अच्छा है। इस दौरान लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। (यह भी पढ़ें- 2022 में किस राशि में विराजमान रहेंगे शनि देव और किन 5 राशियों पर रहेगी उनकी नजर, जानिए)