Budhaditya Raj Yog In Kundli: ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग का विशेष महत्व बताया गया है। यह योग सूर्य और बुध की युति बनता है। इन महीने यह योग 16 नवंबर को बनने जा रहा है। दरअसल 13 नवंबर को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और इसके बाद 16 नवंबर को सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा और इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है और करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि: आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में बन रहा है। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। इस अवधि में आपको अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। माता के सहयोग से भी आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।
कन्या राशि: बुधादित्य राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से तीसरे भाव में बनने जा रहा है, जिसे भाई- बहन और पराक्रम का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। साथ ही जो लोग राजनीति में हैं उनको इस समय किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। या फिर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही आपके पारिवारिक जीवन में भी सुख समृद्धि बनी रहेगी। इस अवधि में आपको अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ राशि: आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दशम स्थान में बनने जा रहा है। जिसे नौकरी और व्यापार का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। व्यापार का विस्तार हो सकता है। नई नौकरी का प्रमोजल आ सकता है।
साथ ही इस अवधि में आपका धन पक्ष मजबूत होता देखा जाएगा। आपकी आमदनी के स्रोतों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं कार्यस्थल पर आपको सीनियर और जूनियर का सहयोग प्राप्त हो सकता है।