Budhaditya Rajyog In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार समय- समय पर ग्रह गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका असर मानव जीनव और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मीन राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। क्योंकि 7 मार्च को ग्रहों के राजकुमार बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे, तो वहीं 14 मार्च को सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे इन दोनों ग्रहों की युति से 1 साल बाद बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपका बैंक बैलेंस इस दौरान पहले के मुकाबले काफी अच्छा रहेगा। आपको करियर में भी इस दौरान काफी अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। साथ ही इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
वृष राशि (Meen Zodiac)
बुधादित्य राजयोग वृष राशि के जातकों को आय और लाभ के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपके रिश्ते में पहले से अधिक प्यार और सम्मान होगा। वहीं इस अवधि में आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील पर साइन कर सकते हैं, तो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों को बुधादित्य राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के सप्तम स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। इस दौरान कुछ राशि के जातकों को जो संतान सुख की इच्छा रखते हैं उन्हें संतान सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही जो लोग पार्टनरशिप का बिजनेस करते है उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है।