Budhaditya Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2025 की शुरुआत में कई ग्रह राशि परिवर्तन करके शुभ और राजयोग का निर्माण करने जा रहे हैं, जिसमें बुधादित्य राजयोग का भी नाम शामिल है। वहीं आपको बता दें कि जनवरी यह राजयोग 2 बार बनेगा। यह राजयोग 4 जनवरी को बुध धनु राशि में आएंगे तो बनाएंगे। वहीं उसके बाद बुध 24 जनवरी को सूर्य के साथ मकर राशि में गोचर करेंगे और फिर से बुधादित्य राजयोग बनेगा। ऐसे में 2 बार राजयोग बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
यह भी पढ़ें:
मेष राशि का वर्षफल 2025 | वृष राशि का वर्षफल 2025 |
मिथुन राशि का वर्षफल 2025 | कर्क राशि का वर्षफल 2025 |
सिंह राशि का वर्षफल 2025 | कन्या राशि का वर्षफल 2025 |
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से दूसरे भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप अपने प्रयास में तेजी लाएंगे जिससे आप करियर के मोर्चे पर कुछ बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे। साथ ही व्यापारी वर्ग के जातकों को भी मेहनत का फल मिलेगा। वहीं इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंंगे। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं इस अवधि में आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही जिन लोगों का काम- कारोबार वाणी, मार्केटिंग, शिक्षा और मीडिया से जुड़ा हुआ है, तो इन लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
बुधादित्य राजयोग का बनना मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके अपने परिवार और अपने पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। करियर के मोर्चे पर बात करें तो आपके अपने वरिष्ठजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों को लाभ तो मिलेगा ही साथ ही आपके अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिश्ते भी अच्छे होंगे। वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय आपके बैंक- बैलेंस में वृद्धि होगी। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य और कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में आपको नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। आपने जो भी पहले निवेश किया है उसका फल आपको इस अवधि में मिलेगा। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा। वहीं कारोबार का विस्तार हो सकता है।