Budhaditya Raj Yog In Horoscope: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर  करता है या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है तो इसका सीधा असर मानव जीवन और और देश की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य ग्रह ने 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश किया है, जहां पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं। इसलिए सूर्य और बुध की युति से पॉवरफुल बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस दौरान अच्छा धनलाभ और मान- सम्माम की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…

वृष राशि: आप लोगों के लिए बुधादित्य का राजयोग बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी गोचर कुंडली में शुक्र ग्रह चतुर्थ भाव में हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं आपकी गोचर कुंडली में बुधादित्य योग का निर्माण पंचम भाव में हो रहा है। इस समय आपको संतान का सुख प्राप्त हो सकता है। संंतान का किसी अच्छे मुकाम को हासिल करना। साथ ही व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है या फिर आपको धन कहीं फंसा हुआ है तो वो इस दौरान मिल सकता है।

सिंह राशि: आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में 11वें भाव का स्वामी और धन भाव का स्वामी बुध- सूर्य के साथ धन स्थान में बैठे हैं। इसलिए आप इस समय कई स्त्रोतों से धन कमाने में सफल रहेंगे। साथ ही व्यापार में कोई नई डील होने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं 24 तारीख को शुक्र के राशि परिवर्तन से नीच भंग राजयोग बनेगा। जिससे व्यापार में नए ऑर्डर आने से मुनाफा हो सकता है।

वृश्चिक राशि: बुधादित्य राजयोग का बनना आप लोगों के लिए करियर और व्यापार के लिहाज से लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग 11वें भाव में बन रहा है। साथ ही दशम भाव के स्वामी सूर्य भी 11वें भाव में विराजमान हैं। इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरी में पदोन्नती हो सकती है। साथ ही  व्यापार का विस्तार हो सकता है। अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको इस दौरान कोई पद मिल सकती है। मतलब आपके मान- सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि: बुधादित्य राजयोग बनने से आपकी धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार हैं। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में यह योग नवम भाव में बन रहा है। जिसको भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही इस समय आप बिजनेस के सिलसिले से छोटी या बड़ी यात्रा भी कर सकते हैं। जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है। साथ ही प्रतियोगी विद्यार्थी इस समय किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं या कोई नई जॉब मिल सकती है।