Budhaditya Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे राजयोगों का वर्णन मिलता है। जिनके कुंडली में होने से व्यक्ति को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं आपको बता दें कि यह योग जन्म के साथ- साथ बीच- बीच में भी बनते रहते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं बुधादित्य राजयोग के बारे में जो सूर्य और बुध की युति से बनता है। आपको बता दें कि ग्रोहं के राजा सूर्य देव 16 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। साथ ही 23 सितंबर को व्यापार के दाता बुध ग्रह कन्या में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन दोनों की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। साथ ही इस राजयोग के प्रभाव से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको अचानक से रुका पैसा मिलने से कई योजनाएं पूर्ण होंगी। वहीं इस समय आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। साथ ही आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में खूब मुनाफा होगा और आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ने से आप आगे बढ़ेंगे। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
बुधादित्य राजयोग का बनना वृश्चिक राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही कारोबार में कमाई अच्छी होने से आपका मुनाफा अच्छा होगा और लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ने से आप तरक्की हासिल करेंगे। वहीं इस दौरान आपको निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी। साथ ही सोची हुई योजनाएं पूर्ण हो सकती हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के भाग्य और विदेश के घर में बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है और करियर में अचानक से ग्रोथ हासिल होगी और आपके वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय आप छोटी या बड़ी यात्राएं कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।