Budhaditya Raj Yog In Scorpio: ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग (Budhaditya Raj Yog) को बहुत शुभ योगों में शुमार किया गया है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह राजयोग बनता है। वह व्यक्ति राजनीति में सफलता पाता है। साथ ही उसकी समाज में अच्छी खासी लोकप्रियता होती है। यह योग बुध और सूर्य की युति से बनता है। आपको बता दें कि 03 दिसंबर 2022 तक वृश्चिक राशि में बुधादित्य योग (Budhaditya Raj Yog In Vrashcika) बना हुआ है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस योग के प्रभाव से व्यापार में धनलाभ और करियर में उन्नति मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि: बुधादित्य राजयोग (Budhaditya Raj Yog In November 2022) का 03 दिसंबर तक बना रहना आप लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। अगर आप व्यापार में निवेश करना चाहते हैं या नया कारोबार खोलना चाहते हैं तो कर सकते हैं। वहीं जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपका मनोबल बढ़ा रहेगा और आपके आत्‍मविश्‍वास में भी वृद्धि होगी। आपका आर्थिक पक्ष भी पहले से अधिक मजबूत होगा। स्टॉक बाजार से भी इस दौरान आप धन कमा सकते हैं।

कर्क राशि: बुधादित्य राजयोग आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय प्रेम संबंधों में भी आपको सफलता हाथ लग सकती है।

वहीं इस दौरान आपको दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों का सहयोग भी भरपूर मात्रा में प्राप्‍त हो सकता है। साथ ही संतान पक्ष की कोई तरक्की हो सकती है। वहीं इस समय आपको कोई अवार्ड की प्राप्ति हो सकती है। जिससे आपकी समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी।

तुला राशि: आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग आर्थिक रूप से अच्छा सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही करियर में भी आपको कुछ शानदार मौके मिल सकते हैं। इस दौरान जो जातक विदेश जाने के लिए प्रयासरत थे, उन्‍हें य‍ह मौका प्राप्‍त हो सकता है। वहीं जो पैसा आपका फंसा हुआ था वो आपको प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस समय आप नया व्याापर शुरू कर सकते हैं, क्योंकि ग्रहों की चाल आपके पक्ष में है।