Budh Nakshatra Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन के अलावा नक्षत्र में भी बदलाव करते हैं। बुध के नक्षत्र में बदलाव करने का असर हर राशि के जातकों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध को व्यापार, वाणी, सुख-समृद्धि, तर्क-वितर्क, संवाद आदि का कारक माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 19 जुलाई को केतु के नक्षत्र मघा में प्रवेश कर गए थे और अगस्त के आरंभ तक इसी में रहने वाले हैं। ऐसे में कई राशियों को खूब लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं बुध के मघा नक्षत्र में जाने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत…
द्रिक पंचांग के अनुसार, बुद्धि के दाता बुध 19 जुलाई को रात 8 बजकर 48 मिनट पर मघा नक्षत्र में प्रवेश कर गए थे और इस नक्षत्र में 22 अगस्त को सुबह 6 बजकर 22 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
बुध के मघा नक्षत्र में जाना इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ कर्ज दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अपनी बौद्धिक क्षमता और तर्क वितर्क करने की शक्ति से आप कार्यस्थल पर अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे। उच्च अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति हो सकती है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। व्यापार की बात करें, तो आपके द्वारा की गई मेहनत अब सफल होगी। दिन दुगनी रात चौगुनी वृद्धि के साथ आपका व्यापार चलेगा। इसके साथ ही इस अवधि में निवेश करने की सोच रहे हैं या आपने पहले निवेश किया है, तो उसमें अब अच्छा रिटर्न आ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में बुध ग्रह विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे है, तो इस अवधि में कई अवसर मिल सकते हैं। ऐसे में आपका अच्छा खासा इंक्रीमेंट भी हो सकता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। बिजनेस को लेकर कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इसमें भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। कमाई के भी कई रास्ते खुल सकते हैं। ऐसे में भविष्य के लिए भी बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। रिश्तों की बात करें, तो अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पार्टनर के साथ किसी ट्रिप को प्लान कर सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। इम्यूनिटी मजबूत होगी। इसके साथ ही छोटी-मोटी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
बुध का मघा नक्षत्र में जाना इस राशि के जातकों के लिए भी भाग्यशाली साबित हो सकता है। नौकरी के लिए विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। इसके साथ ही करियर में एक अच्छी उड़ान मिल सकती है। आप हर एक चीज से संतुष्ट हो सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इससे आने वाले समय में आपको काफी लाभ मिल सकता है। आउटसोर्सिंग के माध्यम से ज्यादा लाभ कमा सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। नए रिश्तों का विकास होगा। पैसों के मामले में भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। आय मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और भी ज्यादा बेहतर होंगे। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।