Budh Asta 2020: जब आकाश मंडल में कोई ग्रह सूर्य से एक निश्चित दूरी के अंदर आ जाता है तो सूर्य के तेज से वह ग्रह अपनी आभा खो देता है जिस कारण वह दिखाई देना बंद हो जाता है इस स्थिति को ही ग्रह का अस्त होना माना जाता है। 19 अप्रैल को सुबह 04 बजकर 51 मिनट पर बुध अस्त होने जा रहा है। बुध ग्रह की यह स्थिति 13 मई तक बनी रहेगी। जानिए अस्त ग्रह का क्या पड़ेगा प्रभाव…
मेष: बुध के अस्त होने से आपकी व्यापार पर गहरा असर पड़ेगा। क्योंकि बिजनेस बुध ग्रह के अधीन होता है। आपको बुध की अस्त अवस्था में व्यापार में कई उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे।
वृषभ: आपकी व्यक्तिगत समस्याओं का निदान होगा। आपके मानसिक तनाव दूर होंगे। आप अपनी मधुर वाणी के कारण सफलता प्राप्त कर पायेंगे। नए मित्र बनेंगे।
मिथुन: आप इस समय काफी संवेदनशील रहेंगे। पुराने साथी के साथ संबंध फिर मधुर होंगे। कामकाजी जीवन में आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा।
कर्क: बुध ग्रह मुख्य रूप से हमारी संवाद शैली को दर्शाता है। इसी कारण जब बुध अस्त होता है तो व्यापार से संबंधित कार्यों पर इसका गहरा असर पड़ता है। आपको व्यापार में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।
सिंह: आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपने दोस्तों का साथ मिलेगा। आप अपने बोलने के तरीके से बिजनेस में सभी को इंप्रेस कर सकेंगे। लव पार्टनर के साथ किसी न किसी बात पर विवाद होते रहेंगे।
कन्या: बुध के अस्त होने से आपकी करियर और लव लाइफ दोनों ही प्रभावित होगी। आपको इन दोनों को संभालने के लिए कठिन प्रयास करने पड़ेंगे। आपके बोलने का तरीका आपका अहित कर सकता है।
तुला: चंद्रमा के अस्त होने से आपके जीवन में शांति रहेगी। पारिवारिक कलैश खत्म होंगे। आप करियर में कुछ नया करने की सोच सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के प्रबल आसार हैं।
वृश्चिक: आपको किस्मत का साथ मिलेगा। नये रिश्ते की शुरुआत होगी। पढ़ाई में ज्यादा मन लगेगा। लेकिन करियर में बिना मेहनत के सफलता प्राप्त नहीं हो पायेगी।
धनु: आपको करियर में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लव पार्टनर के साथ किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा।
मकर: अस्त बुध आपकी लाइफ के कष्ट बढ़ा सकता है। खासकर करियर में आपको अपने दुश्मनों से सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। किसी के उकसावे में आकर कोई गलत कदम न उठा लें।
कुंभ: आपको लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो आप अपने काम बिगाड़ सकते हैं। प्रेम जीवन संतोषजनक रहेगा।
मीन: आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपने बोलने के तरीके में मधुरता लाने की जरूरत है। पार्टनर की जरूरतों का ख्याल रखेंगे।

