Labh Drishti Yog 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वह एक राशि में करीब 15 दिन रहते हैं। इस समय बुध की स्थिति की बात करें तो वह वृश्चिक राशि में विराजमान है। जहां पर मंगल के साथ युति कर रहे हैं। इस राशि में बुध 23 नवंबर तक रहने वाले हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग करके शुभ या अशुभ राजयोगों का निर्माण करेंगे। ऐसे ही बुध मकर राशि में विराजमान यम के साथ संयोग करके लाभ दृष्टि योग का निर्माण कर रहे हैं, जिससे इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार किया जा रहा है। आइए जानते हैं बुध-यम के संयोग के बना केंद्र दृष्टि योग किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 18 नवंबर को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर बुध और यम एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे, जिससे लाभ दृष्टि यानी त्रिएकादश योग का निर्माण हो रहा है।

Dev Diwali 2025: देव दिवाली पर इस समय करें शिव जी की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र, दीपदान का समय और आरती

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए लाभ दृष्टि योग काफी लाभकारी हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इस राशि के स्वामी मंगल आठवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से जीवन में चली आ रही कठिनाईयों से भी निजात मिल सकती है। बुध के कारण पद-प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी बुध-यम का त्रिकादश योग काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि को कई क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। बौद्धिक क्षमता अच्छा रहने वाली है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र से जुड़ा हुआ कोई निर्णय ले सकते हैं। इससे आने वाले समय में काफी सफलता हासिल हो सकती है। कला और साहित्य से जुड़े जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। वाणी से संबंधित कामों में आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध-यम का लाभ दृष्टि योग काफी लाभकारी हो सकता है। लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरा हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। कर्ज और बैंक लोन से भी निजात मिल सकता है। आमदनी में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में भी लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकता है।

नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।