Budh Yam Labh Drishti 2025: हर एक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर देश-दुनिया के साथ मानव जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही ग्रहों के राजकुमार बुध माह में करीब 2 बार राशि परिवर्तन करते हैं। वह इस समय मीन राशि में विराजमान है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के युति या फिर दृष्टि पड़ती है। इसी तरह मकर राशि में मौजूद यम के साथ बुध की लाभ दृष्टि पड़ रही है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 5 मार्च को दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर बुध और यम एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे, जिससे त्रिएकादश या लाभ दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से किसी न किसी तरह अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं त्रिएकादश बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए त्रिएकादश योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के धन भाव में बुध विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के साथ , पैतृक संपत्ति अप्रत्याशित रूप से प्राप्त हो सकती है। धन संबंधित मामलों में खूब सफलता हासिल हो सकती है। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। इसके साथ ही पिछले किए हुए निवेश में आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है। संचार कौशल के माध्यम से आप कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। धन संबंधित मामलों में खूब सफलता हासिल हो सकती है।  

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए लाभ दृष्टि योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार  के साथ अच्छा समय बीत सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। हाल-फिलहाल में किसी लोन के लिए अप्लाई किया है, तो वो आपको मिल सकता है।
मामा के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहने वाला है। व्यापार में अगर रणनीति बनाकर चलेंगे, तो आपको काफी सफलता हासिल हो सकती है। छात्रों के लिए भी ये अवधि काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है।  

मीन राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही आपका ध्यान विभिन्न क्षेत्रों में केंद्रित हो सकता है। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। बुद्धिमान, व्यापार में माहिर लोगों को खूब लाभ मिल सकता है। आप अपने जीवन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। नौकरी में उच्च पद मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अटके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकता है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही जीवनसाथी मिलने के योग बन रहे हैं जिसके साथ विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

मार्च माह में कई ग्रह और नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस माह शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा बीतेगा मार्च माह। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक