Budh Yam Yuti 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसके कारण किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहती है। बता दें कि 29 जून को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर बुध और यम एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे, जिससे कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। दरअसल, बुध और यम एक-दूसरे से 180 डिग्री पर स्थिति होंगे, जिससे प्रतियुति योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि 29 जून को बुध कर्क राशि में विराजमान होंगे और यम शनि की राशि मकर में विराजमान है। ऐसे में बुध-यम का बना प्रतियुति योग इन तीन राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए प्रतियुति योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के करियर में लंबी समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही उन्नति के साथ तरक्की और धन लाभ के पूरे योग बन रहे हैं। वेतन में भी वृद्धि बो सकती है। आपके जीवन में साकात्मक प्रभाव पड़ सकता है। व्यापार के क्षेत्र में खूब मुनाफा कमा सकते हैं। इसके साथ ही बाहरी स्त्रोतों ले आपको खूब धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा धन की बचत भी कर लेंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। सहकर्मियों के साथ चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। व्यापार में भी आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां अब कामयाब साबित हो सकती है। आप खूब मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के चौथे भाव में बुध और दसवें भाव में यम रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के नौकरी और बिजनेस में आने वाली हर एक समस्या दूर हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। लंबे समय से रुका काम एक बार फिर से आरंभ हो सकता है। जीवन में सुकून मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतने वाला है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धन के दाता शुक्र उदित होते ही पंच महापुरुष राजयोग में से एक मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। शुक्र के इस राजयोग का निर्माण करने से 12 राशियों के जीवन पर असर पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।