Ardhakendra Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह में से बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। इसके साथ ही वह एकाग्रता, शिक्षा, व्यापार, बुद्धि, तर्क-वितर्क आदि के कारक माने जाते हैं। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर देश-दुनिया पर देखने को मिल जाता है। बता दें कि इस समय बुध कुंभ राशि में विराजमान है। इसके साथ ही वह सबसे बौना ग्रह माने जाने वाला यम के साथ अर्धकेंद्र योग का निर्माण करने वाले हैं। बता दें कि 24 फरवरी को सुबह 3 बजकर 25 मिनट पर बुध और यम एक-दूसरे से 45 डिग्री पर मौजूद होंगे, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कई राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आइए जानते हैं लकी राशियों के बारे में…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए अर्धकेंद्र काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातक काम के सिलसिले में कई लंबी यात्राएं कर सकते हैं। इससे जीवन में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों के माध्यम से भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। व्यापारियों को भी खूब लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं में तेजी से वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही अपने बड़ों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा या फिर विदेश यात्रा कर सकते हैं। इसका करियर में काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। धन लाभ के भी संकेत बन रहे हैं। इसके साथ ही आप धन संचय करने में कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ और दांपत्य जीवन की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा और आपके जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के जीवन में कई सुखद पल आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपको सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आपके काम की सराहना हो सकती है। आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी हो सकती है। इसके साथ ही पैसों की बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। ऊर्जा और उत्साह से भरपूर महसूस कर सकते हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।