Bhadra Rajyog In Kundli : वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को तर्कशक्ति, वाणी, व्यापार, अर्थव्यवस्था, शेयर बाजार और गणित का कारक माना जाता है। इसलिए जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह शुभ के स्थित होते हैं, उन लोगों को इन क्षेत्रों में अच्छी तरक्की मिलती है। साथ ही बुध ग्रह के उच्च होने से भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण होता है। आपको बता दें कि 14 जून में बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में संचरण करने जा रहे हैं। जिससे भद्र महापुरुष राजयोग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए भद्र राजयोग का बनना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। साथ ही इस दौरान पढ़ाई और करियर में सफलता मिलेगी। धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में मन लगेगा, जिससे आपको सुकून मिलेगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

भद्र महापुरुष राजयोग बनने से मिथुन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही  सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जाीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

भद्र राजयोग का बनना वृष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह बुध ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बिजनेस में साझेदारी से लाभ होगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। वहीं इस समय व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025