Budh Transit In Kumbh: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, कम्युनिकेशन, अर्थव्यवस्था, शेयर बाजार और तर्कशक्ति का कारक माना जाता है। मतलब जब भी बुध ग्रह की चाल में परिवर्तन होता है, तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 11 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिस पर शनि देव का आधिपत्य है। ऐसे में शनि की राशि में बुध के प्रवेश से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों का करियर और कारोबार मे शानदार तरक्की देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान में होने जा रहा है। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में इजाफा हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको पुराने निवेश से फायदा मिल सकती है। वहीं बुध बिजनस के कारक ग्रह हैं, ऐसे में अगर आप नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह अवधि आपके लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। साथ ही जो जातक शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो इस समय कर सकते हैं। व्यवसायियों को विशेष लाभ होगा और फिजूलखर्ची कम होगी। काम के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुल सकती हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकतका है। क्योंकि बुध का यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली के दूसरे स्थान में होने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाका है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस आएगा। व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा और निवेश से लाभ होगा। काम के क्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। छात्र उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करेंगे। वहीं इस समय आपकी वाणी में सुधार देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मिवश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय करियर में प्रमोशन के योग हैं। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा और नई जिम्मेदारियां आपके करियर को ऊंचाई पर ले जाएंगी। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव हो सकता है। साथ ही इस समय स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। ध्यान और योग से आप मानसिक शांति पा सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025