Budh Planet Uday: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। साथ ही बुध ग्रह का मिथुन, कन्या राशि के स्वामी हैं। वहीं इनको व्यापार, शेयर बाजार, वाणी और बुद्धि का दाता माना गया है। इसलिए जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और इन सेक्टरों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें बुध ग्रह जून में अपनी स्वराशि मिथुन में उदित होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर इस समय बुध देव की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही अगर आप काफी समय से नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको इस दौरान नए और बेहतरीन अवसर मिलने की उम्‍मीद है। वहीं इस समय जो दंपत्ति संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस अवधि में आपकी लव लाइफ में बेहतरीन बदलाव देखने को मिलेंगे। आपके रिलेशनशिप की बात करें तो आपको पार्टनर से अच्‍छा सहयोग मिलने की उम्‍मीद है। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही अगर आप व्‍यावसायिक मोर्चे पर थोड़ी सी समझदारी से काम करेंगे तो अच्‍छा मुनाफा कमाएंगे। करियर में आपके लिए नई नौकरी के बेहतरीन प्रस्‍ताव आ सकते हैं। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपके स्‍वास्थ्य में भी काफी सुधार होगा। आपको खुशी मिलेगी और अपने करियर को लेकर काफी संतुष्‍ट रहेंगे। वहीं आप समाज में लोकप्रिय होंगे। साथ ही आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही इस अवधि में अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024