Budh Vakri: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके वक्री और मार्गी चाल चलते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीव और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि साल 2025 में बुध ग्रह 3 बार वक्री होकर उल्टी चाल चलेंगे। इस साल वे कुल 70 दिनों के लिए वक्री होने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उल्टी चाल चलना लाभदायक साबित हो सकता है। इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही इनकम के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं किसी पुराने निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है। स्टॉक मार्केट, रियल एस्टेट या व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। विदेश यात्रा या किसी लंबी दूरी की यात्रा से व्यावसायिक लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से लंबे समय में बड़ा लाभ मिलेगा। जो लोग विदेश में नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा रहेगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुध ग्रह का उल्टी चाल चलना वृष राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय काम- कारोबार में आपको खास तरक्की देखने को मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि के अवसर मिलेंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। यदि आप किसी लंबी अवधि के निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह समय उत्तम रहेगा। वहीं इस समय आपको पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं इस समय रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। यदि आप विदेश में नौकरी या पढ़ाई की योजना बना रहे हैं, तो बुध वक्री आपके लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। साथ ही इस समय आपकी सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025