Budh Vakri 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 नवंबर 2024 को बुध ग्रह वक्री हो जाएंगे और वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। इनके वक्री होने का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। एक तरफ जहां बुध का वक्री होना कुछ राशि वाले जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है तो वहीं कुछ राशियों के लिए मुश्किलें लेकर आएगा। ज्योतिष के अनुसार अगर इस दौरान सही उपाय किए जाएं, तो इनका असर कम किया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे जिन्हें इस दौरान सावधान रहना होगा साथ ही जानिए उपाय।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वाले जातकों के लिए यह समय थोड़ी परेशानी लेकर आ सकता है। बुध ग्रह आपकी राशि से छठे भाव में होंगे, जिससे मानसिक तनाव और वाद-विवाद का खतरा रहेगा। सेहत का भी ध्यान रखना होगा। इस दौरान आपका मन अशांत रह सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। बुरी संगति से दूर रहें। बहन या बुआ को हरी चूड़ियां और श्रृंगार का सामान गिफ्ट करें। इससे नेगेटिविटी कम हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

बुध आपके छठे भाव में वक्री होंगे। इसका असर करियर पर दिखेगा। आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। वे आपका नाम खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। जहां झगड़े की संभावना हो, वहां से दूर रहें। भगवान गणेश की पूजा करें और उनका ध्यान करें। इससे आपको शांति और सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि में बुध लग्न भाव में वक्री होंगे। इससे मन थोड़ा अस्थिर हो सकता है। खासकर विद्यार्थियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। उनकी एकाग्रता भंग हो सकती है। मेहनत के बावजूद परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं मिलेंगे। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। गाय को हरा चारा खिलाएं। यह उपाय आपको सकारात्मकता और शांति देगा।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि वालों को करियर के मामले में सतर्क रहना होगा। इस दौरान कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। अगर नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कतें आ सकती हैं। घर का माहौल भी थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। हर दिन गणेश जी की आरती करें। इससे करियर और घर में शांति बनी रहेगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024