Budh Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। इसके साथ ही वह व्यापार, बुद्धि, तर्क-वितर्क आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि 19 जुलाई को बुध सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही अगस्त माह की 5 तारीख को बुध अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। बुध सिंह राशि में वक्री अवस्था में 29 अगस्त तक रहेंगे। बुध के उल्टी चाल चलने से हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं बुध के वक्री होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार 5 अगस्त को सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर सिंह राशि पर वक्री हो रहे हैं। इसके साथ ही 29 अगस्त को सुबह 2 बजकर 44 मिनट पर कर्क राशि में मार्गी हो जाएंगे।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के पंचम भाव में बुध वक्री होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको आपके काम की सराहना मिलेगी। इसके साथ ही वरिष्ठ लोगों के सहयोग से आप अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो आपका अच्छा उत्पादन होगा। इसके साथ ही अच्छे मार्जिन में मुनाफा मिलने के प्रबल योग बन हे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही शेयर मार्केट, सट्टेबाजी से काफी पैसे कमाने में कामयाब हो सकते हैं। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बैठाने में कामयाब हो सकते है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के दूसरे भाव में बुध वक्री होने वाले हैं। दूसरा भाव धन हानि का माना जाता है। लेकिन बुध के उल्टी चाल चलने से इस राशि के जातकों को धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन में आप कुछ अच्छा कर पाने में सफल होंगे। नी नौकरी की तलाश कर रहे हैं,तो आपको कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। पैसों के कारण आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इसमें काफी लाभ मिलेगा। आप अपनी बुद्धि के बल से समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। तर्क-वितर्क के बल पर आप की क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के सप्तम भाव में बुध वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवन में आने वाली बाधा से अब समाप्ति होगी। व्यापार में आने वाली कई समस्याओं से अब छुटकारा मिल सकता है। अब आपके व्यापार को गति मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इसके साथ ही पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। रिश्तों में आने वाली समस्याएं अब समाप्त होगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।