Mercury Vakri In Aries: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 2 अप्रैल को मेष राशि में उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। ऐसे में वह अपना तेज फल प्रदान करेंगे। वहीं बुध ग्रह की उल्टी चाल का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस दौरान भाग्य चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है, क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। साथ ही आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और दूसरों की मदद के लिए तैयार भी रहेंगे। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही जो लो व्यापारी हैं, उनको इस समय आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुध ग्रह का उल्टी चाल चलना सिंह राशि के लोगों को लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही व्यवसाय से संबंधित जातक आसानी से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे और किसी अन्य बिजनस में निवेश भी कर सकते हैं। वहीं इस समय आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं 

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही भाग्य का साथ मिलने से आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और अटके धन की भी प्राप्ति होगी। वहीं व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है। वहीं इस अवधि में रिश्तों में सुधार आएगा और सभी तरह की गलतफहमियां दूर होंगी। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024