Mercury Vakri In Cancer: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं, जिसका सीधा असर मानव जीवन और दुनिया पर देखने को मिलात है। आपको बता दें 19 अगस्त को रक्षाबंधन है और वहीं व्यापार के दाता बुध ग्रह 22 अगस्त को कर्क राशि में उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। ऐसे में वह अपना तेज फल प्रदान करेंगे। वहीं बुध ग्रह की उल्टी चाल का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही आप इस दौरान अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने सफल रहेंगे। अपनी वाणी के बल पर ही आप कोई बड़ी डील हासिल कर सकते हैं। वहीं बुध ग्रह के प्रभाव से आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं, उनको उधार धन मिल सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का उल्टी चाल चलना कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही यह अवधि आपके लिए धन संपत्ति लाभ दिलाने वाली साबित होगी। आप इस दौरान नई घर या वाहन आदि खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ मिल सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह की उल्टी चाल लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से करियर और कारोबार के भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी काफी अच्छी रहेगी जिसका लाभ आपको अपने करियर में देखने को मिलेगी। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024