Mercury Gochar In Scorpio:वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, अर्थव्यवस्था, मीडिया और बैंकिंग का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी बुध ग्रह गोचर करते हैं तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 28 दिसंबर को वृश्चिक राशि में वक्री होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में नई जॉब मिल सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से आय स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं आपको करियर में उपलब्धियां हासिल होने के कारण आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपको पुत्र और पौत्र की प्राप्ति हो सकती है। वहीं पुराने निवेश से भी आपको लाभ मिल सकता है। साथ ही संतान की तरक्की इस दौरान हो सकती है। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आप लोगों की राशि से धन और वाणी भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही । साथ ही इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। वहीं नया काम शुरू करने के लिए यह समय शानदार है। साथ ही बुध ग्रह के प्रभाव से आपकी वाणी मेंं प्रभाव देखने को मिलगा। जिससे लोग आपके इंप्रेस होंगे। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से 12 वें और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको वाहन और प्रापर्टी मिल सकती है। वहीं इस दौरान जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं वह सफल रह सकते हैं। साथ ही आपको अपनी मनचाही जगह पर ट्रांसफर भी मिल सकता है। साथ ही कारोबारियों को भी यह साल शुभ साबित होगा।, उनको अच्छा धनलाभ होगा। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस सम आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। साथ ही आप इस समय कोई कर्ज भी उतार सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024